Tuesday, June 23, 2026

Nepal, News, violence, World

Nepal:नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा,संसद भवन में आग लगाई; कई नेता देश छोड़कर भागे

Nepal’s Prime Minister KP Sharma Oli Resigns as Gen Z Protesters Set Fire to Leaders’ Houses,Parliament

 (  ) में हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी काठमांडू समेत नेपाल के प्रमुख शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए हैं और आगजनी की है।नेपाल में विरोध प्रदर्शन को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस स्थिति पर गहरी चिंता के साथ नजर रख रहा है।

ओली के अलावा अब तक 4 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव शामिल हैं।

इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, शेर बहादुर देउबा, कल गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर आगजनी भी की है।

देश में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन लगाने के विरोध में लगातार दूसरे दिन युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब तक इसमें 19 लोगों की मौत हुई है।

पीएम ओली ने नेपाल ( Nepal ) में हिंसक प्रदर्शन के बीच पद से इस्तीफा दे दिया है। कल से उनके प्रदर्शनकारी और विपक्षी नेता उनके पद की इस्तीफे की मांग कर रहे थे।ओली 1 साल और 2 महीने ही पद पर रह सके। वे 15 जुलाई 2024 को तीसरी बार पीएम बने थे।

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को झापा स्थित नेपाली कांग्रेस महासचिव विश्वप्रकाश शर्मा के घर में आग लगा दी। इससे पहले, प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू कांग्रेस महासचिव गगन कुमार थापा के ङर और बनेश्वर हाइट्स स्थित पूर्व उपराष्ट्रपति बिमलेंद्र निधि के घर में आग लगा दी थी।

 नेपाल ( Nepal )  के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के बालाजू बोहोरातार स्थित निजी आवास के पास गोलीबारी की खबर है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान, दोपहर करीब 12 बजे भीड़ ने पौडेल के आवास में आग लगा दी। स्थिति पर काबू पाने में नाकाम रहने के बाद घर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भागना पड़ा।

विरोध प्रदर्शनों पर हुई हिंसक कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी दलों ने मंगलवार को सिंह दरबार में बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी को छोड़कर सभी संसदीय विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए और सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग की।

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारी युवाओं की चिंताओं को समझने और उनका समाधान करने में नाकाम रही है। उन्होंने प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों को ‘अस्वीकार्य’ बताया।

सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे से पहले सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने ओली को पद छोड़ने की सलाह दी थी। वहीं, कैबिनेट के कई मंत्री, जिनमें गृहमंत्री रमेश लेखक और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल शामिल हैं, उन्होंने पहले ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे चुके थे। इस तरह ओली पूरी तरह राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक इस्तीफा देने के बाद केपी शर्मा ओली को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, देश भर में विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बीच नेपाल की सेना ने हेलीकॉप्टरों की मदद से भैसपति स्थित मंत्रियों के आवासों से उन्हें निकालना शुरू कर दिया है। यह कदम मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के घरों को निशाना बनाकर की गई आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद उठाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने भैसपति स्थित मंत्री के आवास में भी आग लगा दी। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि संसद भवन की सुरक्षा के लिए सेना भी तैनात की गई है। उच्च पदस्थ अधिकारियों को सैन्य बैरकों में सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels