Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल के कमरे में 2 छात्रों ने एक-दूसरे को गोली मारी,एक एमबीए छात्र की मौत

22-year-old MBA student shot dead at college hostel in Greater Noida, another in critical condition

उत्तर प्रदेश के  ( ) में 2 छात्रों के बीच निजी कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में गोलीकांड हो गया है। दोनों छात्रों ने एक-दूसरे को गोली मार दी है। इस घटना में एक  एमबीए  छात्र की मौत हो गई है और दूसरा पीजीडीएम छात्र गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का मानना है कि एक ने दूसरे के सिर में गोली मार दी और फिर आत्महत्या कर ली। दोनों अच्छे दोस्त थे।

मामला ग्रेटर नोएडा (Greater Noida )के थाना नॉलेज पार्क इलाके का है। ग्रेटर नोएडा में निजी कॉलेज हॉस्टल के कमरे में गोलीकांड हुआ है। दो छात्रों ने आपस में गोली मारी है। कमरे का गेट अंदर से बंद था, सिक्योरिटी गार्ड ने कराहने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचा। वार्डन और सिक्योरिटी गार्ड ने पीछे से बालकनी का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। यहां MBA छात्र दीपक कुमार मृत पाया गया और पीजीडीएम छात्र देवांश चौहान गंभीर रूप से घायल है।

घायल छात्र को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखे, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस घटना के सभी एंगल पर जांच कर रही है। मरने वाला छात्र दीपक कुमार (22) आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी का रहने वाला था। वह बिमटेक इंस्टिट्यूट से पढ़ाई कर रहा था। वहीं, घायल देवांश (23) भी इसी इंस्टिट्यूट से पढ़ाई कर रहा है। देवांश का परिवार आगरा के भगवान टॉकीज में रहता है।

ग्रेटर नोएडा(Greater Noida )पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों अच्छे दोस्त थे। कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस देवांश के सही होने पर उसका बयान दर्ज करेगी। देवांश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक दीपक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.