कर्नाटक( Karnataka) के विजयपुरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार शाम को यहां भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India )की एक शाखा में लूट हुई। देसी पिस्तौल और अन्य हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों के एक गिरोह ने ब्रांच पर हमला कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और करोड़ों रुपये के मूल्य की नकदी और सोना लूट फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, विजयपुरा जिले के चाडचन कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) की शाखा में मंगलवार शाम को डकैती हुई और लुटेरे नकदी और सोने के आभूषणों का ढेर लेकर फरार हो गए। FIR के मुताबिक, 20 किलो सोना और 1 करोड़ 4 लाख कैश की लूट हुई है।
सूत्रों के अनुसार, सेना की वर्दी पहने पांच बदमाशों का एक गिरोह देसी पिस्तौल और अन्य हथियारों के साथ भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) में घुसा। उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर और अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और फिर सभी को बांध दिया। इसके बाद, बदमाशों ने बैंक में रखी नकदी और सोने के आभूषणों का एक बड़ा हिस्सा लूट लिया। डकैती को अंजाम देने के बाद, लुटेरे मौके से फरार हो गए।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डकैती की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बैंक के बाहर जमा हो गए। चाडचन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण निम्बार्गी के अनुसार, आरोपियों ने चोरी के लिए सुजुकी की ईवी गाड़ी का इस्तेमाल किया था, जिसपर एक नकली नंबर प्लेट लगी थी। भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) में डकैती को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र के पंढरपुर की तरफ भाग गए। इस पूरे मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को पकड़ने की हर संभव कोशिश की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?