प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) के 75वें जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिले। कई देशों के नेताओं समेत जनता ने भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे और सुखमय जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने जन्मदिन पर मिले बधाई संदेशों से अभिभूत हुए। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार जताया। साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प दोहराया।
पीएम मोदी (PM Modi )ने एक्स पर लिखा कि जनशक्ति का आभार। देश-विदेश से मुझे मिली अनगिनत शुभकामनाओं, आशीर्वादों और स्नेह संदेशों से मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह स्नेह मुझे शक्ति और प्रेरणा देता है। इसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने लिखा कि आपने जो अनगिनत शुभकामनाएं और मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए अपार शक्ति का स्रोत है। मैं इन्हें सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए हम सब मिलकर जो काम कर रहे हैं, उसके लिए भी एक आशीर्वाद मानता हूं।
पीएम मोदी (PM Modi )ने कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि विकसित भारत के अपने सपने को साकार करने के लिए और भी अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करता रहूंगा। मैं व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाओं का उत्तर नहीं दे पाया हूं, लेकिन मैं फिर कहूंगा। इस स्नेह ने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है। मैं सभी के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना करता हूं।
उन्होंने कहा कि पूरे भारत में लोग विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य कर रहे हैं, जिनमें से कई आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे। हमारे लोगों में निहित यही अच्छाई हमारे समाज को जीवित रखती है और हमें आशा और सकारात्मकता के साथ सभी चुनौतियों का सामना करने का साहस देती है। मैं उन सभी का अभिनंदन करता हूं जो ऐसे प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )को यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने फ़ोन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने अगले वर्ष भारत में आयोजित होने वाले अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए अपना निमंत्रण दोहराया।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है और हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के अविश्वसनीय योगदान के लिए आभारी हैं। प्रधानमंत्री जी, मैं आपसे जल्द ही मिलने और हमारी दोस्ती व प्रगति के कई और वर्षों की कामना करता हूं।’
प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi ) के जन्मदिन पर, इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, मेरे अच्छे दोस्त नरेंद्र, मैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। आपने अपने जीवन में भारत के लिए बहुत कुछ किया है, और हमने मिलकर भारत और इस्राइल की दोस्ती में बहुत कुछ हासिल किया है। मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं ताकि हम अपनी साझेदारी और अपनी दोस्ती को और भी ऊंचाइयों पर ले जा सकें। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे दोस्त।’
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी और मास्को तथा नई दिल्ली के बीच साझेदारी को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान की सराहना की। रूसी नेता ने कहा, ‘प्रिय प्रधानमंत्री जी, अपने 75वें जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें। आप हमारे देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी रूसी-भारतीय सहयोग विकसित करने में एक महान व्यक्तिगत योगदान दे रहे हैं।’
पुतिन ने आगे कहा कि मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में अपने कामों के माध्यम से वैश्विक मंच पर देशवासियों के लिए सम्मान और अधिकार अर्जित किया है। पुतिन ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में भी प्रभावशाली उपलब्धियां हासिल की हैं।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi )ने देश-विदेश से जन्मदिन पर मिली बधाइयों पर भी आभार जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जनशक्ति का आभार। देश-विदेश से मुझे मिली अनगिनत शुभकामनाओं, आशीर्वादों और स्नेह संदेशों से मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह स्नेह मुझे शक्ति और प्रेरणा देता है। इसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?