Tuesday, June 23, 2026

Crime, Education, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में तीसरी मंजिल से कूदी नर्सिंग छात्रा,मौत

Nursing student ends life by jumping from Teerthanker Mahaveer University building in Moradabad

 (  के  ( ) जिले की  तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (Teerthanker Mahaveer University)  में बीएससी नर्सिंग की छात्रा तीसरी मंजिल से कूद गई। छात्रा को गंभीर हालत में टीएमयू अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की पहचान दीक्षा पाल के रूप में हुई है। वह बीएससी नर्सिंग की स्टूडेंट थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। घटना गुरूवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार- दीक्षा, संभल जिले के असमोली की रहने वाली है। वह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (Teerthanker Mahaveer University) में बीएससी नर्सिंग के फाइनल सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। वह रोज की तरह अपने गांव से कॉलेज की बस से कॉलेज आई थी।

कॉलेज में अपनी क्लास अटैंड करने के बाद छात्रा 16 अन्य छात्राओं के साथ दोपहर 2:10 बजे परीक्षा देने गई थी। 2:50 पर परीक्षा खत्म हुई। बाकी छात्राएं जीने से नीचे चली गईं। लेकिन दीक्षा वहीं पर रुक गई। वह थोड़ी देर बाद वापस गैलरी में चली गई। दीक्षा ने गैलरी की विंडो से नीचे झांकना शुरू किया। उसके बाद दोपहर 3:53 बजे वह विंडो पर चढ़ी और नीचे कूद गई। पूरी घटना कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद बताई जा रही है।

नर्सिंग छात्रा के सुसाइड की वजह अभी तक साफ नहीं है। छात्रा ने सुसाइड क्यों किया, इसकी क्या वजह है। इस बारे में अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौके पर सुसाइड नोट मिलने की बात से भी इंकार किया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से भी इसकी कोई वजह अभी तक नहीं बताई गई है।

इस मामले में टीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. एम पी सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी करके संस्थान का पक्ष रखा है। प्रेस रिलीज के मुताबिक दीक्षा पाल संभल के असमोली की रहने वाली थी। वह बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की छात्रा थी। गुरुवार को दोपहर लगभग 2:52 बजे परिसर में स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल से नीचे कूद गयी थी।

छात्रा को तुरंत ही तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (Teerthanker Mahaveer University) हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती करा दिया गया, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी इलाज में जुट गई। छात्रा की क्लास कोऑर्डिनेटर ने दोपहर 3:22 बजे घटना की जानकारी देने के लिए छात्रा के पिता को फोन किया। कॉलेज के वॉइस प्रिंसिपल ने भी छात्रा के पिता जन्म सिंह और पुलिस से बात कर मामले की जानकारी दी।

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी(Teerthanker Mahaveer University)  मेडिकल छात्राओं की आत्महत्याओं को लेकर चर्चा में रही है। इसे लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन भी हुए हैं। कई महिला प्रोफेसर भी कैंपस में सुसाइड कर चुकी हैं।

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.