भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार,18 सितंबर को हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को खारिज करते हुए अडानी समूह (Adani Group) को क्लीनचिट दे दी है। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी ने गौतम अडाणी और उनकी कंपनियों (जैसे- अडाणी पोर्ट्स और अडाणी पावर) पर शेयर बाजार में हेरफेर के आरोप लगाए थे।
24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें अडाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे कई आरोप लगाए गए थे। इससे 25 जनवरी तक ग्रुप के शेयरों की मार्केट वैल्यू करीब 12 बिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ रुपए) कम हो गई थी।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने उद्योगपति गौतम अडानी और उनकी कंपनियों के समूह को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए इनसाइडर ट्रेडिंग, बाजार में हेरफेर और सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों के उल्लंघन के आरोप निराधार पाए गए। दो अलग-अलग आदेशों में, सेबी ने कहा कि उसे इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि समूह ने अपनी सूचीबद्ध कंपनियों में धन भेजने के लिए संबंधित पक्षों का इस्तेमाल किया।
सेबी बोर्ड के सदस्य कमलेश सी. वार्ष्णेय ने अपने आदेशों में कहा कि बाजार नियामक के प्रकटीकरण मानदंडों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है क्योंकि अडानी फर्मों के बीच लेनदेन संबंधित पक्ष की परिभाषा के अनुरूप नहीं थे। उन्होंने कहा कि प्रतिभूतियों के बड़े अधिग्रहण या नियंत्रण से जुड़ा कोई उल्लंघन भी नहीं था जो निवेशकों को गुमराह कर सकता हो। इसलिए सेबी इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि अडानी संस्थाओं या उसके अधिकारियों पर दायित्व सौंपने या जुर्माना लगाने का कोई आधार नहीं था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?