Tuesday, June 23, 2026

Delhi, INDIA, News, PM Narendra Modi

PM Modi’s address to nation: वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाएं भारत के उत्पाद, राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ‘स्वदेशी’ का मंत्र 

PM Modi addresses the nation on GST reforms

  ( ) ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों को ‘बचत उत्सव’ कहा और इसे देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि कर प्रणाली में सरलता से गरीब, मध्यमवर्ग और छोटे उद्योगों को बड़ा फायदा होगा।अमेरिका के साथ तनाव जारी रहने के बीच पीएम ने ‘मेड इन इंडिया’ पर जोर देते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत ही दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi  )ने रविवार को नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कल से लागू होने वाले वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) सुधार को लेकर कई अहम बाते की। पीएम मोदी ने इसे उत्सव बताते हुए स्वदेशी अपनाने की बात पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अब हमें आत्मनिर्भरता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना होगा। जो देश के लोगों की जरूरत है, जो हम देश में बना सकते हैं और वो हमे देश में ही बनाना चाहिए।

उन्होंने जीएसटी की दरें कम होने से नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से हमारे एमएसएमई, हमारे लघु, कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा। यानी उनको भी डबल फायदा होगा। इसलिए आज मेरी एमएसएमई से, चाहे लघु हों या सूक्ष्म या कुटीर, आप सबसे बहुत अपेक्षाएं हैं। आपको भी पता है कि जब भारत समृद्धि के शिखर पर था, तब अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हमारे लघु-कुटीर उद्योग थे।
प्रधानमंत्री (PM Modi  )ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर की सुबह से नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे। इसके साथ ही देश में जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि गरीब, मध्यमवर्ग, किसान, महिलाएं, दुकानदार और उद्यमी सभी को इस सुधार का लाभ मिलेगा और त्योहारों का मौसम खुशियों से भरा होगा।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels