Tuesday, June 23, 2026

Jammu & Kashmir, News, Terrorism

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाला आरोपी शिक्षक मोहम्मद यूसुफ कटारी गिरफ्तार

Kashmir Teacher Mohammad Yusuf Katari, accused of helping terrorists in the Pahalgam attack, arrested

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले Attack के आतंकवादियों की मदद करने वाले एक शिक्षक को बुधवार को दक्षिण कश्मीर से   गिरफ्तार किया, जिसने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को कथित तौर पर रसद सहायता प्रदान की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से एक ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मोहम्मद यूसुफ कटारी (26) के रूप में हुई है। वहीं, कुलगाम जिले के ब्रिनाल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।

अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम हमले(Pahalgam Attack)  में शामिल आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने में उसकी भूमिका थी, जो बाद में ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए थे। 29 जुलाई को हुई मुठभेड़ में, सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इनमें सुलेमान उर्फ आसिफ भी शामिल है, जिसे 22 अप्रैल के पहलगाम हमले (Pahalgam Attack का मास्टरमाइंड माना जाता है। अन्य दो की पहचान जिब्रान और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। जिब्रान अक्टूबर 2024 में सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल था।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ब्रिनाल वन क्षेत्र में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सेना के अनुसार, यह ठिकाना जंगल के भीतर छिपाकर बनाया गया था, जिसे अब पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।

ऑपरेशन के दौरान मौके से एक गैस सिलेंडर और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि किसी और संदिग्ध गतिविधि या सामग्री का पता लगाया जा सके।

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आरोपी कटारी स्थानीय बच्चों को पढ़ाता था। कुछ दिन पहले वह आतंकियों के संपर्क में आया और फिर उनकी मदद करने लगा।

पुलिस को कटारी के बारे में सुराग ऑपरेशन महादेव में बरामद हथियारों की जांच के दौरान मिला। इससे पता चला कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले से पहले भी उसने कुलगाम के जंगलों में लश्कर के आतंकियों की मदद की थी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels