गायक जुबीन गर्ग( singer Zubeen Garg ) के पार्थिव शरीर को अब गुवाहाटी उनके आवास पर लाया गया है। देर रात सिंगापुर से उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया, जिसके बाद गुवाहाटी के लिए शव को रवाना कर दिया गया था। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अब जुबीन के अंतिम सफर की झलकियां अपने एक्स अकाउंट पर साझा की हैं। इससे पहले उन्होंने देर रात गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब जुबीन के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
बता दें कि निधन के दो दिन बाद सिंगर जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को शनिवार को पहले दिल्ली और फिर रविवार सुबह स्पेशल प्लेन से गुवाहाटी पहुंचाया गया है।वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली हवाई अड्डे पर जुबीन को श्रद्धांजलि दी थी।
बता दें कि जुबीन गर्ग ( singer Zubeen Garg )का 19 सितंबर को निधन हुआ है। सिंगर 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए हुए थे, जहां उन्होंने कुछ वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था। दावा किया जा रहा था कि सिंगर की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए एक हादसे में हुई है, हालांकि अब सिंगर की पत्नी ने साफ कर दिया है कि सिंगर की मौत स्कूबा डाइविंग में हुए हादसे नहीं बल्कि दौरा पड़ने से हुई है।
जुबीन गर्ग ( singer Zubeen Garg )की पत्नी गरिमा सैकिया ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि 19 सितंबर को जुबीन अपने 7-8 साथियों के साथ सिंगापुर में यॉट से एक आइलैंड में गए थे। इस दौरान उनके साथ ड्रमर शेखर और सिद्धार्थ भी मौजूद थे। ग्रुप के बाकी लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, लेकिन जुबीन ने नहीं। वो सभी साथ में याट से तैरने उतरे थे, लेकिन तभी जुबीन को दौरा पड़ा। सिंगर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जिसकी वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।
गरिमा ने बताया है कि इससे पहले भी सिंगर को कई बार दौरे पड़ चुके हैं। इससे पहले भी सिंगर को सिंगापुर में ही दौरा पड़ा था। उनकी पत्नी ने बताया कि एक बार और इसी तरह की स्थिति बन गई थी। तब सभी दोस्त उनकी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले गए थे, जिससे उनकी जान बच गई थी। उन्हें सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल के ICU में 2 घंटों तक रखा गया था।
जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और निर्देशक रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी में गाना गाए।
इसके अलावा सिंगर ने बिष्णुप्रिया मणिपुरी, आदि, बोरो, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, तिवा सहित 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार से ज्यादा गाना गए। जुबीन असम के हाईएस्ट पेड सिंगर थे।
गायक जुबीन गर्ग( singer Zubeen Garg ) ने अपने गीतों से न सिर्फ असम बल्कि पूरे देश के संगीतप्रेमियों के दिलों में जगह बनाई थी। उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
