अमूल (Amul)ने अपने 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। इसमें घी, मक्खन, चीज, आइसक्रीम और अन्य दूध जैसे उत्पाद शामिल हैं। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। अमूल ने यह कदम नए जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव के बाद उठाया है।
इससे पहले मदर डेयरी ने 16 सितंबर को अपने डेयरी प्रोडक्ट्स के दामों में कटौती का ऐलान किया था। प्रोडक्ट्स की कीमतों में 2 रुपए से लेकर 30 रुपए तक की कटौती की गई थी। इसमें टेट्रा पैक दूध, पनीर, चीज, घी, मक्खन, आइसक्रीम और सफल ब्रांड के प्रोसेस्ड फूड शामिल हैं।
अमूल (Amul)ने जीएसटी 2.0 लागू होने से पहले 700 से अधिक उत्पादों की नई प्राइस लिस्ट जारी की है।बटर, घी, दूध, आइसक्रीम, पनीर, चीज, चॉकलेट, बेकरी आइटम, फ्रोजन स्नैक्स और कंडेंस्ड मिल्क की कीमतों में 1 से 40 रुपये तक की कटौती हुई है। 100 ग्राम बटर 58 रुपये, 1 लीटर घी 610 रुपये और 1 लीटर ताजा दूध 73 रुपये में उपलब्ध होगा।आइसक्रीम, पनीर, चीज और बेकरी उत्पादों पर भी राहत दी गई है, यह बदलाव ग्राहकों को सीधे लाभ पहुंचाएगा और त्योहारों के मौसम में खरीदारी को किफायती बनाएगा।
गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने कहा, “ये संशोधन मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी रेंज, फ्रोजन डेयरी और आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड, माल्ट-आधारित पेय आदि उत्पाद श्रेणियों में किया गया है।” मक्खन (100 ग्राम) का MRP 62 रुपये से घटाकर 58 रुपये कर दिया गया है। घी की कीमतें 40 रुपये घटकर 610 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। अमूल प्रोसेस्ड चीज़ ब्लॉक (1 किलो) का अधिकतम खुदरा मूल्य 30 रुपये घटकर 545 रुपये प्रति किलो हो गया है। फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) का नया अधिकतम खुदरा मूल्य 22 सितंबर से 95 रुपये होगा, जो अभी 99 रुपये है।
बयान में कहा गया है, “अमूल का मानना है कि कीमतों में कमी आने से अलग-अलग तरह के डेयरी उत्पादों, खासकर आइसक्रीम, पनीर और मक्खन की खपत बढ़ेगी, क्योंकि भारत में प्रति व्यक्ति खपत अभी भी बहुत कम है, जिससे विकास के बड़े अवसर पैदा होंगे।” 36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली जीसीएमएमएफ ने कहा कि कीमतों में कमी से उसके डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ेगी, जिससे उसके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। बताते चलें कि अमूल से पहले मदर डेयरी ने भी 22 सितंबर से अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी।
Amul announces its revised price list of more than 700 products, offering the full benefit of GST reduction to its customers, effective 22nd September 2025, the date the revised GST rates come into effect.
This revision is across the range of product categories like Butter,… pic.twitter.com/vyTfV21FKY
— ANI (@ANI) September 20, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?