भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड ( Dada Sahab Phalke award )का ऐलान हो गया है।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ( Malayalam superstar Mohanlal )को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।मोहनलाल ने केवल मलयालम ही नहीं, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, “मोहनलाल ( Mohanlal )की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।” आपको बताते चलें कि अभिनेता को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।
मोहनलाल ( Mohanlal )के करीबियों का कहना है कि वे इस अवॉर्ड की घोषणा से बेहद भावुक हो गए। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सराहना कर रहे हैं। मोहनलाल ने कहा- यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं अपने दर्शकों और उन सभी निर्देशकों-लेखकों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का है।
उनकी फिल्मोग्राफी में ‘कलापानी’, ‘भरथम’, ‘वनप्रस्थम’, ‘इरुप्पथम नूट्टांडी’, ‘लूसिफर’ जैसी कई चर्चित फिल्में शामिल हैं। अभिनय में गहराई और सहजता के कारण उन्हें दर्शक और समीक्षक, दोनों ही ‘लालेट्टन’ यानी बेहद प्रिय समझते हैं।
इससे पहले मोहनलाल( Mohanlal ) को 5 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। वे पद्म भूषण और पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के कारण उन्हें ‘द कंप्लीट एक्टर’ की उपाधि दी गई है।
मोहनलाल ( Mohanlal )ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत साल 1980 में ‘मंजिल विरिंजा पूक्कल’ फिल्म से की थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, लेकिन मोहनलाल ने इसमें विलेन की भूमिका निभाई थी। अभिनेता को इस रोल के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी, एक्शन जैसी फिल्मों में भी शानदार एक्टिंग की। अभिनेता ने ‘राजाविंते माकन’, ‘कीरीदम’, ‘भारतम’, ‘विरस्म’, ‘वंशम’ और ‘दृष्टिकन’ जैसी फिल्में की, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। मोहनलाल ने आज 45 साल के करियर में 400 से अधिक फिल्में कर ली हैं, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहनलाल ( Mohanlal )की आखिरी बार ‘हृदयपूर्वम’ फिल्म में देखा गया था। इससे पहले इस साल वो ‘थुडारम’ और ‘एल 2 एम्पुरान’ में भी नजर आ चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं और इन्हें दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा- दशकों तक फैले अपने समृद्ध फिल्मी और नाट्य सफर से मोहनलाल ने न केवल मलयालम सिनेमा, बल्कि थिएटर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वे केरल की संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक हैं और तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपने अद्भुत अभिनय से अमिट छाप छोड़ चुके हैं। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई।
ശ്രീ മോഹൻലാൽ ജി പ്രതിഭയുടെയും അഭിനയ വൈവിധ്യത്തിന്റെയും പ്രതീകമാണ്. പതിറ്റാണ്ടുകൾ നീണ്ട സവിശേഷമായ കലാസപര്യയിലൂടെ, മലയാള സിനിമയിലും നാടകത്തിലും പ്രമുഖ വ്യക്തിത്വമായി നിലകൊള്ളുന്ന അദ്ദേഹത്തിന്, കേരള സംസ്കാരത്തിൽ തീവ്രമായ അഭിനിവേശമുണ്ട്.തെലുങ്ക്, തമിഴ്, കന്നഡ, ഹിന്ദി സിനിമകളിലും… https://t.co/4MWI1oFJsJ pic.twitter.com/MJp4z96RlV
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?