Tuesday, June 23, 2026

Ladakh, News, violence

Ladakh Violance: लद्दाख में हिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन,सोनम वांगचुक NSA के तहत गिरफ्तार,जोधपुर जेल लाए गए,

Sonam Wangchuk arrested under NSA, mobile internet suspended in Leh

लेह हिंसा के बाद शुक्रवार को लद्दाख पुलिस ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने उन्हें हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है।  और उन्हें जोधपुर जेल लाया गया है। बुधवार को लेह हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, आगजनी और लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई थी। सोनम वांगचुक को डीजीपी एस,डी, सिंह जामवाल के नेतृत्व वाली लद्दाख पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

वांगचुक (Sonam Wangchuk)को सरकार ने ‘भड़काऊ बयान’ देने के लिए दोषी ठहराया है, जिसके बाद लद्दाख में हिंसा भड़क गई थी।वहीं लेह में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद से लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी है। स्कूल-कॉलेज शनिवार तक बंद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस दल ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन के समर्थकों द्वारा हिंसक विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि वांगचुक (Sonam Wangchuk)को लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने दोपहर 2.30 बजे हिरासत में लिया।गृह मंत्रालय ने लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) के वरिष्ठ सदस्य वांगचुक पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। एलएबी पिछले पांच वर्षों से कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के साथ मिलकर मांगों के समर्थन में आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है।

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को उनके एनजीओ हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख का एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया है। जिसमें विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA), 2010 के तहत कई उल्लंघनों का हवाला दिया गया। वहीं सीबीआई ने वांगचुक के नेतृत्व वाले संस्थान के खिलाफ कथित FCRA उल्लंघनों की जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को ‘गैरवाजिब’ बताते हुए लद्दाख प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि प्रशासन ने पूरे मामले को गलत तरीके से संभाला है और अब अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रहा है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels