Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :मेरठ में भाजपा नेता प्रमोद कुमार भड़ाना की गोली मारकर हत्या

BJP leader Pramod Kumar Bhadana shot dead in Meerut

उत्तर प्रदेश के  जिले के थाना किठौर क्षेत्र के गांव भड़ौली में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद कुमार भड़ाना को रंजिशन गोलियों से भून दिया गया। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोप गांव के ही रॉबिन गुर्जर पर है, जिसने पुरानी फायरिंग की घटना का बदला लेने के लिए यह कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रमोद भड़ाना सुबह खेत में चारा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान रॉबिन गुर्जर वहां आया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्रमोद गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की।इस वारदात से गांव में गम और गुस्से का माहौल है।

वारदात के बाद आरोपी रॉबिन सीधे गांव पहुंचा और मृतक के घर पर भी फायरिंग की। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने तीन दिन पहले हापुड़ के नानपुर गांव में भी फायरिंग की थी।

मामले के पीछे तीन दिन पहले नानपुर में हुई फायरिंग की रंजिश बताई जा रही है। उस घटना में प्रमोद और ग्राम प्रधान सतीश का बेटा पीड़ित पक्ष के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने गढ़मुक्तेश्वर थाने गए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।

पूछताछ में सामने आया कि दो दिन पहले गांव नानपुर में सतीश प्रधान का भतीजा शिवम बाल कटाने गया था। वहां पर शिवम के ऊपर विनित ने फायरिंग कर दी थी। सतीश प्रधान और प्रमोद भड़ाना ने राहुल और रोबिन को भी नामजद करा दिया था। तब से ही रोबिन पिस्टल लेकर सतीश और प्रमोद के पीछे घूम रहा था। मेरठ  ( Meerut के एसपी देहात अभिजीत का कहना है कि रोबिन की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, मेरठ  ( Meerut)  पुलिस ने नानपुर फायरिंग प्रकरण में रॉबिन गुर्जर के साथी विनय गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके पिता तरसपाल को भी थाने में बैठा रखा था। इसी रंजिश से गुस्साए रॉबिन ने शनिवार को प्रमोद भड़ाना को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.