Tuesday, June 23, 2026

News, Uttar Pradesh, violence

Uttar Pradesh :बरेली हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार,भेजा गया जेल,डीआईजी बोले- लोगों को मैसेज भेज भड़काया गया

Bareilly violence Prime conspirator Maulana Tauqeer Raza has been arrested and sent to jail

Bareilly violence Prime conspirator Maulana Tauqeer Raza sent to jail,DIG says people were instigated by sending messages.उत्तर प्रदेश Bareilly )  में बवाल के  बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza Khan )फिर से सुर्खियों में हैं। तौकीर रजा को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले को चलते बरेली में रविवार तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

बरेली में पुलिस ने शनिवार को बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza )समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि शुक्रवार को नमाज के बाद अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसमें अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें करीब 125 लोगों को नामजद किया गया है। 1800 से ज्यादा अज्ञात आरोपी हैं।

एसएसपी ने बताया कि कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। बवाल के करीब दो हजार आरोपी बताए जा रहे हैं।

बरेली में शुक्रवार को नमाज के बाद अचानक बवाल नहीं हुआ, इसके पीछे सोची-समझी साजिश थी। सात दिन पहले से माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस जांच में यह बातें सामने आई हैं। बवाल के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, खाली कारतूस, पेट्रोल से भरी बोतलें बरामद की हैं।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि अब सारी चीजें सामान्य हैं। बवाल के मामले में अब तक कुल दस एफआईआर दर्ज की गई हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कुल 39 लोगों को चिह्नित किया गया है। मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर मौलाना तौकीर रजा खां (Maulana Tauqeer Raza )का नाम सामने आया है। मौलाना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा।

बवाल के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। हमें आधिकारिक पत्र मिल गया है। शासन के निर्देश पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा खां(Maulana Tauqeer Raza ) ने शुक्रवार रात 10:20 बजे वीडियो जारी किया। मौलाना ने मुसलमानों को मुबारकबाद पेश करते हुए घटना को साजिश करार दिया। कहा कि मैं आशिकाने रसूल को मुबारकबाद पेश करता हूं। ऐसे खतरनाक समय में इश्क-ए रसूल के नाम पर आप लोग आए। हमने अमन का रास्ता इख्तियार किया था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels