यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा पर बयान दिया है। आज शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें ठीक की जा सकें और यही डेंटिंग पेंटिंग कल आपने बरेली के अंदर देखा। सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 के बाद हमने कर्फ्यू नहीं लगने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को उनकी ही भाषा में समझाकर और उन्हें सजा दिलाने का काम किया गया।
राजधानी लखनऊ स्थित होटल ताज में शनिवार को ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर यूपी के विकास और आने वाले समय में प्रदेश के विकास के लक्ष्य पर चर्चा हुई। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर एक्सप्रेसवे, मेट्रो और अन्य विकास कार्यों पर अपनी बात रखी। उन्होंने अशांति फैलाने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने कहा, “पर्व और त्योहारों के दौरान आपने देखा होगा कि जब भी पर्व आते थे तब उत्पात शुरू हो जाता था। अब उत्पातियों और उपद्रवियों को पता लगेगा और उन्हें उनकी सात पीढ़ियां याद आएंगी क्योंकि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें ठीक की जा सकें और यही डेंटिंग पेंटिंग कल आपने बरेली के अंदर देखा होगा।”
‘उन्हीं की भाषा में समझाकर दिलाई सजा’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( Yogi Adityanath ) ने आगे कहा, “वह मौलाना भूल गया कि शासन किसका है, उसे लगता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा और न ही कर्फ्यू लगेगा लेकिन कर्फ्यू का सबक तुम्हें ऐसा सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी। क्या तरीका है ये आप सिस्टम को ब्लॉक करना चाहते हैं। 2017 के पहले यही यूपी के अंदर होता था और हम यही कह सकते हैं कि 2017 के बाद हमने कर्फ्यू भी नहीं लगने दिया। ऐसे लोगों को उनकी ही भाषा में समझाकर उन्हें सजा दिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के ग्रोथ स्टोरी यहीं से शुरू होती है।”
‘ऐसे लोगों के लिए बनाया बुलडोजर’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने कहा, “कोई भी इंसान अक्षम नहीं होता। अगर ऐसा है, तो इसका मतलब है कि कोई आयोजक नहीं है। यही तो हम कहते आए हैं जब बेईमान और भ्रष्ट लोग सत्ता हासिल करते हैं, तो वे उस सत्ता का उसी तरह से दोहन करते हैं, जैसे उत्तर प्रदेश ने पहचान के संकट का सामना किया था। जो लोग जाति के नाम पर भड़काते हैं, परिवार के नाम पर भावनाओं का दोहन करते हैं, उन्हीं लोगों के लिए हमने बुलडोजर बनाया है। ये ऐसे लोग हैं जो उन परजीवियों की तरह हैं जो झूठे नारों से समाज को गुमराह करते हैं।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?