Tuesday, June 23, 2026

Accident, News, Tamil Nadu

Karur stampede: करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की रैली में भगदड़, 39 की मौत: इनमें 16 महिलाएं, 10 बच्चे

39, Including Children, Killed In Stampede At Actor-Politician Vijay's TVK Rally in in Karur

 (  ) के करूर ( Karur ) जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे और 16 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। सीए एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। इसके साथ ही घायलों को एक लाख रुपये देने की बात कही गई। स्टालिन ने स्थिति की समीक्षा के लिए सचिवालय में राज्य के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में एक जांच आयोग के गठन की भी घोषणा की।

इस हादसे को लेकर डीएमके ने अभिनेता विजय पर बड़ा आरोप लगाया है। डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा कि रैली में जानबूझकर भीड़ जुटाई गई थी। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के लिए विलाप करते माता-पिता के दृश्य ‘बेहद परेशान करने वाले’ हैं। मरने वालों में 10 बच्चे और 17 महिलाएं थीं।

डीएमके प्रवक्ता अन्नादुरई ने कहा, ‘तीन बच्चों की मौत और उनके माता-पिता का रोते हुए दृश्य बेहद दुखद है। यह अविश्वसनीय है।’ उन्होंने विजय और उनके आयोजकों पर आरोप लगाया कि लोगों को तेज धूप में घंटों इंतजार कराया गया
 करूर ( Karur )  के  अधिकारियों के अनुसार, भगदड़ शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय मची जब विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में समर्थक दोपहर में ही इकट्ठा हो गए थे और टीवीके नेता व फिल्म कलाकार की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। विजय की पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने जब लोगों को बेहोश होते और गिरते देखकर शोर मचाया तब उन्होंने अपनी रैली रोक दी।
करूर ( Karur )नगर पुलिस ने टीवीके पश्चिम जिला सचिव मथियालगन, महासचिव आनंद और संयुक्त सचिव निर्मल कुमार सहित कई लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 110, 125बी और 223 के तहत मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 हत्या के प्रयास और धारा 110 गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित हैं। धारा 125 उन कृत्यों से संबंधित है जो उतावलेपन या लापरवाही से दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, जबकि धारा 223 किसी लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश की अवज्ञा से संबंधित है।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव पी सेंथिल कुमार ने करूर ( Karur )  भगदड़ को लेकर कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 39 लोगों की मौत की खबर है। 17 महिलाएं, 13 पुरुष, 4 लड़के और 5 बच्चियों की मौत हो गई है। 39 मृतकों में से 30 का पोस्टमार्टम हो चुका है और शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं। बाकी पोस्टमार्टम अभी जारी हैं। 26 घायल मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। 67 घायलों को आईपीडी में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। 2 मरीजों की हालत गंभीर है। बाकी सभी की हालत स्थिर है। एक मरीज को आगे के इलाज के लिए मदुरै मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा जा रहा है।”
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शनिवार देर रात करूर ( Karur )  पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्ति की और उनके परिजनों से भी मिले। एमके स्टालिन ने कहा, “मैं यहां गहरे दुःख के साथ खड़ा हूं। करूर में हुई इस भयावह दुर्घटना को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। कल शाम लगभग 7:45 बजे, जब मैं चेन्नई में अधिकारियों से बात कर रहा था, मुझे खबर मिली कि करूर में ऐसी ही एक घटना हुई है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels