Tuesday, June 23, 2026

Delhi, News, PM Narendra Modi, Politics

Delhi :दिल्ली भाजपा के नए दफ्तर का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले – भाजपा कार्यालय हमारे लिए इमारत नहीं, देवालय

PM Modi Inaugurates New BJP Delhi Office; JP Nadda, CM Rekha Gupta Attend

  ( )  ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा आज नवरात्र के इन पावन दिनों में दिल्ली भाजपा को अपना नया कार्यालय मिला है। दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। भाजपा की स्थापना को 45 वर्ष हो गए हैं, लेकिन जिस बीज से भाजपा इतने विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हुई है, उसका बीजारोपण अक्तूबर 1951 में हुआ था, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी। आज दिल्ली भाजपा के पास जो ताकत है, वह पिछले दशकों में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए बीजेपी दफ्तर मंदिर से कम नहीं है। यह हमारे लिए इमारत नहीं, देवालय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दफ्तर जमीन से जोड़े रखते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी  (PM Modi  )ने आगे कहा कि, दिल्ली और भाजपा का रिश्ता सिर्फ़ एक शहर और एक पार्टी का नहीं है, ये सेवा, संस्कार और सुख-दुख में साथ निभाने का है। पहले जनसंघ और फिर भाजपा के रूप में, हमारी पार्टी हमेशा दिल्ली के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। जनसंघ की स्थापना के बाद से, हमने हर तरह से दिल्ली के लोगों की सेवा की है। आपातकाल के दौरान, जनसंघ के नेताओं ने दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर सरकारी दमन के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी। यहां तक कि 1984 के सिख दंगों के दौरान, जिसने दिल्ली की आत्मा पर गहरा आघात पहुंचाया, दिल्ली भाजपा ने हमारे सिख भाइयों की रक्षा की।
प्रधानमंत्री  (PM Modi  )ने कहा, कई वर्षों के अंतराल के बाद आज दिल्ली में भाजपा की सरकार है। दिल्ली के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के सपने और उम्मीदें भाजपा में लगाई हैं। इसलिए नए प्रदेश कार्यालय में बैठे हर व्यक्ति की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार दिल्ली के पुनर्निर्माण में जुटी है। इसलिए जब दिल्ली भाजपा सरकार और दिल्ली भाजपा कार्यालय कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे, तो हम विकसित भारत, विकसित दिल्ली के सपने को और तेजी से पूरा कर पाएंगे।

पीएम मोदी  (PM Modi  )ने कहा, भाजपा सरकारों के हर अच्छे काम का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचना जरूरी है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव सजग रहना होगा। मैं दिल्ली और देशभर के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी सुधार का लाभ आम आदमी तक पहुंचे, जहां हम विपक्ष में हैं, वहां हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि वहां की सरकार जीएसटी में कमी का लाभ जनता को दे। जैसे ही हमने जीएसटी कम किया, हिमाचल की सरकार ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिए, यानी उसी दिन से हिमाचल में सरकार ने जनता के हक की चीज लूटनी शुरू कर दी। हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और स्वदेशी अपनाना है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, आज हम सभी के लिए खुशी का अवसर है कि लंबे इंतजार के बाद, दिल्ली प्रदेश भाजपा को अपना कार्यालय मिल गया है और प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया गया है। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि जब भी हमने पार्टी के लिए किसी भी काम के लिए मार्गदर्शन मांगा, उन्होंने हमेशा हमारा साथ दिया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels