आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ( Dr B R Ambedkar University ) की कुलपति प्रो. आशु रानी (Prof. Ashu Rani) के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पुनः तीन वर्षों के लिए कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल का आदेश जारी होने के बाद यह निर्णय आधिकारिक हो गया।लगातार दूसरी बार इस विश्वविद्यालय के कुलपति पद का पदभार सौंपा गया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी को उनके उत्कृष्ट एवं शिक्षा को समर्पित कार्यों को देखते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः तीन वर्षों के लिए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 30 सितंबर 2025 को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम. बोबडे के माध्यम से आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। प्रो. आशु रानी इस विश्वविद्यालय की कुलपति के रूप में लगातार दूसरी बार कार्यभार संभालेंगी, जो उनके शानदार प्रदर्शन का प्रतीक है।
प्रो. आशु रानी (Prof. Ashu Rani) ने अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के शैक्षिक और प्रशासनिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनके नेतृत्व में, विश्वविद्यालय ने नवंबर 2024 में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की समीक्षा में ‘ए प्लस’ ग्रेड प्राप्त किया था, जो शैक्षणिक गुणवत्ता का उच्चतम प्रमाण है। इसके साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के सुचारू संचालन, लंबित डिग्रियों और अंकतालिकाओं के जल्द वितरण और छात्रों तथा शिक्षकों के हित में विभिन्न सुधारों को लागू किया है।
उनकी नियुक्ति न केवल विश्वविद्यालय की प्रगति को सुनिश्चित करती है, बल्कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों के बीच एक सकारात्मक माहौल बनाने में भी सहायक होगी। राज्यपाल का यह निर्णय प्रो. आशु रानी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को नए शैक्षणिक मानकों की ओर अग्रसर करने की आशा जताता है।
इससे पहले प्रो. आशु रानी(Prof. Ashu Rani) राजस्थान के कोटा विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर और डीन रह चुकी हैं। वे आगरा विश्वविद्यालय की पहली स्थायी महिला कुलपति भी हैं, जिन्होंने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया था।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय को भविष्य में नए आयाम मिलेंगे और यह क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरेगा। कुलपति प्रो. आशु रानी का यह नया कार्यकाल भी तीन वर्षों का होगा, जिसमें वे विश्वविद्यालय की समग्र प्रगति हेतु नए रणनीतिक उत्कृष्ट प्रयास करेंगीं।
यह नियुक्ति शिक्षा जगत में प्रो. आशु रानी की उपलब्धियों और क्षमता का सम्मान भी है, जो डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। पूर्व छात्र,कर्मचारी, शिक्षक कुलपति को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। विभागों में मिठाइयां बांटी जा रही हैं।
प्रो. आशु रानी (Prof. Ashu Rani)के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं,डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) ग्रेडिंग में ‘ए प्लस’ ग्रेड मिला था । 2025 की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग (एनआइआरएफ) में विश्वविद्यालय को टॉप-100 में जगह मिली, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
प्रो. आशु रानी ने संकेत दिया है कि आने वाले तीन वर्षों में वह विश्वविद्यालय को शोध और नवाचार का हब बनाने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?