फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में शहर के सेंट्रल जेल चौराहे के पास संचालित सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी प्वाइंट कोचिंग के बाहर गेट पर शनिवार दोपहर तीन बजे जोरदार विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट के दौरान कोचिंग में पढ़ रहे नौ छात्र-छात्राएं घायल हो गए। वहीं दो छात्रों आकाश सक्सेना व आकाश कश्यप की मौत हो गई। इस हादसे की जगह उठ रही बारूद की दुर्गंध अवैध पटाखा भंडारण की ओर इशारा कर रही है। वहीं, अधिकारी सेफ्टी टैंक में मीथेन के रिसाव को विस्फोट की वजह मान रहे हैं।धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। शवों के चीथड़े उड़ गए।
फर्रुखाबाद (Farrukhabad)ब्लास्ट में कोचिंग सेंटर के दरवाजे और बेंच टूट गए। बाहर की स्लैब और पक्की दीवार की ईंटे 50 फीट तक जाकर गिरीं। बाहर लगी लोहे की जाली 150 फीट दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी। आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए। मौके पर किसी गैस की गंध आ रही थी। प्रारंभिक रूप से सैप्टिक टैंक में मीथेन गैस से धमाका होने की बात कही जा रही है। हादसे की जांच की जा रही है।
कोचिंग सेंटर में छात्रों की खड़ी बाइक, स्कूटी और साइकिलें करीब 50 फीट दूर तक जा गिरीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां, फतेहगढ़ और कादरी गेट थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
फर्रुखाबाद (Farrukhabad)सेंट्रल जेल चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर ही यह कोचिंग संचालित है। यहां विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इमारत की मोटी दीवारों का मलबा 50 मीटर दूर तक बिखर गया। वहीं धमाके के बाद भवन का मलबा 200 मीटर दूर जा गिरा। धमाके का असर इमारत के अंदर भी हुआ। हादसे के वक्त कोचिंग में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद थे। विस्फोट से नौ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को पास के निजी अस्पताल में और अन्य को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। विस्फोट के बाद लहूलुहान हालत में एक छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर पड़ा मिला। उसकी पहचान आकाश सक्सेना (24) के रूप में हुई, जबकि दूसरा 50 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला। उसकी पहचान आकाश कश्यप (22) के रूप में की गई। धमाके से आकाश कश्यप के परखच्चे उड़ गए। दोनों की मौत हो गई।
हादसे में सातनपुर मंडी निवासी विवेक यादव के पुत्र वेदांत (12) को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कादरीगेट थाने के गुंजन विहार कॉलोनी के नीलू यादव का पुत्र पीयूष यादव (12), निखिल यादव (9), सेंट्रल जेल चौराहे के पंकज गुप्ता की पुत्री अंशिका गुप्ता (11) और निनौआ के श्रीकांत का पुत्र अभय (10) का इलाज चल रहा है। वहीं दो सगे भाई अंशुल यादव (14) व आयुष यादव (13) पुत्र प्रदीप यादव निवासी मीरपुर का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?