Tuesday, June 23, 2026

Accident, Delhi, News

दिल्ली में भाजपा नेता की यमुना में डूबने से मौत: मछलियों को दाना खिलाने के दौरान फिसला पैर, देखें हादसे का Video

उत्तर-पूर्वी  ( ) के सोनिया विहार इलाके में शनिवार सुबह यमुना में डूबने से भाजपा करावल नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कुलदीप नैनवाल (47) के रूप में हुई है। सुबह के समय वह शनि मंदिर में पूजा करने के बाद मछलियों को दाना खिलाने ठोकर नंबर-7 के पास चले गए।

मछलियों को दाना डालने के बाद जैसे ही वह हाथ धोने के लिए आगे बढ़े, इस दौरान एक पत्थर पर पैर रखते ही वह पत्थर के साथ आगे गहरे पानी में फिसल गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जब लोग उनके पास पहुंचे तब तक वह डूब चुके थे। बाद में मामले की सूचना पुलिस, दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई।

दोपहर करीब 2.30 बजे बचाव दल ने कुलदीप नैनवाल का शव यमुना से बरामद कर लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा गया। बुराड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम को पुलिस ने परिवार के अनुरोध पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया।

दिल्ली ( Delhi ) पुलिस के मुताबिक कुलदीप अपने परिवार के साथ पश्चिमी करावल नगर में रहते थे। इनके परिवार में मां के अलावा पत्नी दीपा नैनवाल और एक बेटी एंजल नैनवाल है। कुलदीप का बिजली के ठेके लेने का काम था। वह बड़ी-बड़ी कोठियों व फॉर्म हाउस में बिजली का काम करवाते थे। पिछले काफी समय कुलदीप भाजपा से जुड़े हुए थे।

कुलदीप काफी धार्मिक थे। शनिवार सुबह वह सोनिया विहार स्थित शनि मंदिर पूजा के लिए आए थे। यहां से पूजा करने के बाद यह सोनिया विहार, चौहान पट्टी, ठोकर नंबर-7 के पास यमुना नदी के किनारे मछलियों को दाना खिलाने पहुंचे। इस बीच एक पत्थर पर पैर रखते ही वह पत्थर समेत गहरे पानी में गिर गए।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.