उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) की योगी सरकार ने चार आईपीएस अफसरों (4 IPS Officers ) के तबादले किए गए हैं। कानपुर में लगभग एक माह बाद नए पुलिस आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। एडीजी सुरक्षा रघुबीर लाल (Raghuveer Lal )को कानपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। कानपुर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात रहे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अखिल कुमार को 25 अगस्त को डिजिटल इंडिया कारपोरेशन का एमडी/सीईओ नियुक्त किया गया था। गृह विभाग ने 29 अगस्त को प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर अखिल कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए तत्काल कार्यमुक्त किए जाने का आदेश दिया था। शासन ने चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें दो डीजी व एक आईजी का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है।
पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, उप्र लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उप्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे दिपेश जुनेजा के पास अब सिर्फ पुलिस महानिदेशक, अभियोजन की जिम्मेदारी रह गई है।
पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उप्र, लखनऊ में तैनात बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उप्र, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उप्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उप्र, लखनऊ में तैनात रघुवीर लाल (Raghuveer Lal )को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर बनाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?