फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले के खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजकीय हवाई पट्टी पर गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निजी Beechcraft C90B King Air टर्बोप्रॉप विमान (VT-DEZ) उड़ान भरते समय अचानक फिसल गया और झाड़ियों में जा घुसा। गनीमत रही कि विमान में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बच गए। समय रहते पायलटों ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
यह विमान वुडपेकर ग्रीन एग्री न्यूट्रीपैड प्राइवेट लिमिटेड के उप प्रबंध निदेशक अजय अरोड़ा और उनके परिवार व सहयोगियों को लेकर खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र आया था। विमान में कुल छह लोग सवार थे — दो पायलट और चार यात्री। यात्रियों में अजय अरोड़ा, एसबीआई हेड सुमित शर्मा, और बीपीओ राकेश टीकू शामिल थे। विमान के पायलट कैप्टन नसीब बामन और कैप्टन प्रतीक फर्नांडीस थे, जिन्होंने संकट की घड़ी में सूझबूझ दिखाते हुए विमान को रनवे से बाहर जाकर झाड़ियों में रोक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, उद्योगपति अजय अरोड़ा और उनकी टीम बुधवार को भोपाल से फर्रुखाबाद आए थे। वे खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन वुडपेकर ग्रीन एग्री न्यूट्रीपैड बीयर फैक्टरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद गुरुवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे वे वापस भोपाल लौटने के लिए उसी विमान से रवाना हुए।
रनवे पर विमान ने करीब 400 मीटर तक स्पीड पकड़ी, लेकिन अचानक असंतुलित होकर रनवे से फिसल गया और पास की झाड़ियों में जा घुसा। विमान की नाक झाड़ियों में धंस गई, लेकिन टर्बोप्रॉप इंजन और फ्यूल टैंक को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। पायलटों की तत्परता से विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जिला प्रशासन ने तुरंत क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी है। विमान को अस्थायी रूप से हवाई पट्टी पर ही खड़ा कर दिया गया है। विमानन सुरक्षा नियमों के तहत, सिविल एविएशन अथॉरिटी और डीजीसीए को घटना की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया, “खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्टरी के अधिकारियों को लेकर जा रहा एक निजी विमान उड़ान भरते समय फिसल गया। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक जांच में यह प्रतीत होता है कि रनवे पर स्लिपेज की वजह से विमान फिसला।”
अधिकारियों के अनुसार, विमान का वजन लगभग 4,500 किलोग्राम था और उस समय मौसम साफ था। माना जा रहा है कि रनवे की सतह पर नमी या हल्की धूल की परत के कारण टायर ग्रिप नहीं पकड़ सके। विशेषज्ञ टीम द्वारा विमान की तकनीकी जांच की जाएगी।
अजय अरोड़ा ने बताया कि हादसे के बाद वे फिलहाल फर्रुखाबाद में ही रुके हैं और अब वे भोपाल के लिए आगरा से फ्लाइट लेकर रवाना होंगे। उन्होंने कहा, “भगवान की कृपा से हम सभी सुरक्षित हैं। पायलटों ने बेहद समझदारी से विमान को नियंत्रित किया, वरना यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।”
घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारी मौके पर दौड़ पड़े। कुछ देर के लिए हवाई पट्टी पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान तेज़ी से दौड़ते हुए अचानक झाड़ियों की ओर मुड़ गया, जिससे लोगों को लगा कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। लेकिन कुछ ही पलों बाद सभी सवारों के सुरक्षित निकल आने की खबर से राहत मिली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?