Tuesday, June 23, 2026

Accident, Corruption, News

Uttar Pradesh :टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा,कई मजदूरों के दबे होने की सूचना, माैके पर बचाव कार्य जारी

 (  के   (  )  जिले में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के ऊपर टूंडला( Tundla )  में बन रहा एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज बृहस्पतिवार रात ढह गया। इस हादसे में पुल के नीचे काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे में दबकर घायल हो गए। रात के अंधेरे के बावजूद बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए 8 से 10 के करीब घायल मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। जबकि अन्य के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे में जनहानि की आशंका जताई जा रही है।

टूंडला( Tundla ) में ओवरब्रिज रेलवे रेस्ट कैंप कॉलोनी से लेकर लाइनपार अहाता शोभाराम तक बनाया जा रहा था, जिसका उद्देश्य लाइनपार क्षेत्र को टूंडला शहर के मुख्य भाग से जोड़ना था। हादसे के प्राथमिक कारण के रूप में एक तकनीकी खामी सामने आ रही है। बताया गया है कि ढहा हुआ स्लैब बृहस्पतिवार को ही नाले के किनारे बने पिलर पर डाला गया था।
आशंका है कि नाला धंसने के कारण पिलर कमजोर हुआ और यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद पुल निर्माण कार्य का ठेकेदार मौके से फरार हो गया है। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है, लेकिन मलबे को हटाने का काम लगातार जारी रहा। साइट चौकीदार सतेंद्र के अनुसार हादसे के वक्त कुल 16 मजदूर काम कर रहे थे। मलबे में दबे 8 से 10 मजदूरों को निकालकर तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। बाकी मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू कार्य जारी रहा।
Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.