देश में धूमधाम से दीवाली का त्योहार मनाया गया। इस बार जम्मू-कश्मीर में दीवाली का त्योहार बेहद खास रहा। श्रीनगर (Srinagar ) के लाल चौक( Lal Chowk )पर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया।
कश्मीर के जिस लाल चौक पर कभी डर का माहौल होता था वह इस दिवाली रोशनी से जगमगा उठा। भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशी में इसे हजारों दीयों से सजाया गया। यहां राम दरबार भी सजा। बदलाव की बयार के इस अद्भुत नजारे को देखकर पर्यटक ही नहीं, स्थानीय लोग भी खुशी से झूम उठे।
पूरा लाल चौक ( Lal Chowk )रोशनी से जगमगा उठा। दीयों से शहर को रोशन कर ऑपरेशन सिंदूर लिखा। दीये से ऑपरेशन सिंदूर लिखा हुआ बेहद आकर्षक और सुंदर लग रहा है। लोगों ने एक दूसरे को बधाई और एकता का संदेश देकर दीपावली का त्योहार मनाया।
दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए पूरे लाल चौक को दो दिन पहले ही खूबसूरत गुलदाउदी के फूलों से सजा दिया गया था। पास ही में घंटाघर के नीचे दीपों से जय भारत और ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए सिंदूर भी लिखा गया जो लोगों के बीच देशप्रेम की भावना को और मजबूत कर रहा था।
यहीं पर एक वाहन में सजा राम दरबार लगाया गया। शाम करीब 6 बजे से आरती शुरू हुई और देर रात तक भगवान श्रीराम के भजनों के स्वर गूंजते रहे। कार्यक्रम का आयोजन ज्योतिर्मठ की ओर से किया गया। आयोजकों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने यहां मिलकर दीप जलाए।
ज्योतिर्मठ के संन्यासी ने बताया कि उन्होंने यहां दूसरी बार दीपोत्सव मनाया है। पिछली बार कम संख्या में दीप लगाए थे लेकिन अबकी संख्या काफी बढ़ाई गई है। अयोध्या में जिस तरह दीपोत्सव हुआ वैसे ही श्रीनगर में किया गया। प्रकृति की रक्षा और लोगों के कल्याण के लिए यहां दीपोत्सव मनाया गया।
उन्होंने कहा कि जहां कभी हिंसा होती थी आज वही लाल चौक ( Lal Chowk )दीपोत्सव से दमक उठा। कश्मीर वाकई में बदल रहा है। हमारा उद्देश्य है कि कश्मीर का पुरातन वैभव वापस लौटे। महर्षि कश्यप की पवित्र भूमि पर इस तरह के आयोजन उसी का संकेत है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?