भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu )अपनी चार दिन की केरल यात्रा पर हैं। उन्होंने आज सबरीमाला (Sabarimala )स्थित भगवान अयप्पा मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर एक पोटली रखी थी। भगवान अयप्पा मंदिर के दर्शन के समय जो सिर पर सफेद रंग की पोटली रखी थी उसे इरुमुडी कहा जाता है।
केवल एक पोटली ही नहीं है बल्कि भक्त की यात्रा, तपस्या और आशाओं का प्रतीक मानी जाती है। ये सबरीमाला (Sabarimala )तीर्थयात्रा की एक पारंपरिक पोटली है, जो भक्त द्वारा सिर पर रखकर ले जायी जाती है। इस पोटली में तीर्थयात्री के लिए व्यक्तिगत सामान और भगवान अयप्पा को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद, जैसे घी भरा नारियल, चावल और अन्य सामग्रियां होती हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां सबरीमाला (Sabarimala )में भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुर्मू सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। साथ ही, वह मंदिर के दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति भी हैं क्योंकि उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने 1970 के दशक में सबरीमाला के दर्शन किए थे और वह एक डोली में सवार होकर मंदिर तक गए थे।
मुर्मू विशेष काफिले के साथ पूर्वाह्न करीब 11 बजे पंबा पहुंचीं। उन्होंने पंबा नदी के पानी से अपने पैर धोए और फिर भगवान गणपति मंदिर के मंदिर समेत आसपास के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद गणपति मंदिर के मेलशंती (मुख्य पुजारी)विष्णु नंबूदरी ने ‘केट्टुनिरा मंडपम’ में काली साड़ी पहनीं मुर्मू की पवित्र पोटली या ‘इरुमुदिकेट्टू’ भरी।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति के अलावा उनके एडीसी सौरभ एस नायर, निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) विनय माथुर और दामाद गणेश चंद्र होम्ब्रम को भी पवित्र पोटली दी गई। इसके बाद उन्होंने मंदिर के पास पत्थर की एक दीवार पर नारियल फेंके और अपने सिर पर पवित्र गठरियां रखकर वे विशेष चार पहिया वाहन पर सवार हो गए, जो उन्हें 4.5 किलोमीटर लंबे स्वामी अय्यप्पन मार्ग और भगवान अय्यप्पा मंदिर के पारंपरिक ट्रैकिंग मार्ग से होते हुए सन्निधानम ले गया। सन्निधानम में मंदिर तक पहुंचने के लिए मुर्मू ने 18 पवित्र सीढ़ियां चढ़ीं, जहां केरल के देवस्वओम मंत्री वी एन वासवन और त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष पी एस प्रशांत ने उनका स्वागत किया। मंदिर के तंत्री कंदारारू महेश मोहनारू ने ‘पूर्ण कुंभ’ के साथ उनका स्वागत किया।
President Droupadi Murmu performed Darshan and Puja at the Sabarimala Temple. She prayed before Lord Ayyappa for the well-being and prosperity of fellow citizens. pic.twitter.com/moJxzBS28h
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 22, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?