Tuesday, June 23, 2026

News, Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने किये 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,सचिन मित्तल बने जयपुर पुलिस कमिश्नर

Rajasthan's Bhajan Lal government transferred 34 IPS officers, Sachin Mittal appointed new Jaipur Police Commissioner
 (  )  की भजनलाल सरकार ने बुधवार को आईपीएस अफसरों के बड़े फेरबदल का आदेश जारी किया है। कुल 34 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नर(Jaipur Police Commissioner) समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नर(Jaipur Police Commissioner) बीजू जॉर्ज जोसेफ सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही 5 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस फेरबदल में जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ को अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) कार्मिक बनाया गया है, जबकि उनकी जगह सचिन मित्तल को जयपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जयपुर महानिदेशक (स्पेशल ऑपरेशंस) का नया पद सृजित कर जिम्मेदारी आनंद श्रीवास्तव को सौंपी है। वहीं, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जेल व गृह रक्षा के महानिदेशकों को बदला गया है। भर्तियों में पेपरलीक और नकल के मामलों की जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे एसओजी के मुखिया अब वीके सिंह के स्थान पर अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल होंगे।
इस तबादला सूची राजस्थान पुलिस में लंबे समय बाद हुए बड़े प्रशासनिक बदलाव का हिस्सा है। कार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ प्रमुख तबादलों की बात करें तो संजय कुमार अग्रवाल को लॉ एंड ऑर्डर का डीजी बनाया गया, जबकि गोविंद गुप्ता भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के नए डीजी होंगे।

सड़क हादसों को लेकर चर्चा का केंद्र बनी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए अनिल पालीवाल को प्रशिक्षण एवं यातायात महानिदेशक, जेलों से अपराधिक गतिविधियों का संचालन रोकने के लिए अशोक कुमार राठौड़ को कारागार महानिदेशक पद का जिम्मा सौंपा गया है। अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन अब पुलिस की अपराध शाखा के स्थान पर उग्रवाद निरोधक दस्ते की कमान संभालेंगे। वहीं, लंबे समय बाद एसओजी और एटीएस को अलग-अलग किया गया है।

पुलिस अपराध शाखा की जिम्मेदारी दिनेश एमएन के स्थान पर डॉ. हवासिंह घुमरिया को दी गई है। वे अब तक एसडीआरएफ की कमान संभाल रहे थे। नए अपराधिक कानूनों को लेकर प्रदर्शनी के बाद अब पुलिस बेड़े को प्रशिक्षण का जिम्मा संजीव कुमार नर्जरी को सौंपा गया है, वे पुलिस अकादमी निदेशक पद पर लगाए गए हैं।

इस पद पर कार्यरत एस सैंगाथिर को पुलिस सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई है। एचजी राघवेंद्र सुहासा को पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज और एपीओ चल रहे सत्येंद्र कुमार को आईजी एसीबी का जिम्मा दिया गया है।

तबादलों के साथ-साथ 5 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है, ताकि पुलिस महकमे का कामकाज और सुचारू रूप से चल सके। इन तबादलों और अतिरिक्त जिम्मेदारियों से प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राजस्थान पुलिस को और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। सरकार का मकसद है कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, और जनता की सुरक्षा को और बेहतर कर सकें। खासकर जयपुर जैसे महत्वपूर्ण शहर में नए पुलिस कमिश्नर (Jaipur Police Commissioner) सचिन मित्तल के सामने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.