Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: बहन से शादी करने की जिद कर रही महिला ने इनकार करने पर इंजीनियर देवर का काटा प्राइवेट पार्ट,एम्स हुई सर्जरी

Agra woman chops off engineer brother-in-law’s pvt part upon refusing to marry her sister, referred to AIIMS

यूपी के  ( Agra  ) के बरहन क्षेत्र के गांव खेड़ी अडू में सोमवार रात (दिवाली) एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया, क्योंकि वह अपनी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थी और परिवार ने इसका विरोध किया था। घटना के बाद घायल इंजीनियर को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, योगेश कुमार, जो हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में सहायक इंजीनियर हैं, दिवाली मनाने के लिए रविवार को घर आए थे। सोमवार को पूजा के बाद वे घर के बाहर सो गए थे। देर रात करीब दो बजे उनकी भाभी ने उन्हें कमरे में बुलाया और उस दौरान धारदार वस्तु से हमला कर उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

योगेश की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ घर से फरार हो गई।

परिजनों के अनुसार, आरोपी भाभी अपनी छोटी बहन से देवर की शादी करवाने के लिए दबाव बना रही थी। लेकिन योगेश के परिवार ने उनकी शादी किसी और जगह तय कर दी थी, जो नवंबर में होनी थी। इसी बात से नाराज होकर भाभी ने यह कदम उठाया।

घटना के बाद जेठानी ने आगरा ( Agra  ) के बरहन थाने में तहरीर दी, जिसमें लिखा कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से करवाना चाहती थी। जब परिवार ने इनकार किया, तो उसने यह घिनौनी वारदात कर दी।

आगरा ( Agra  ) पुलिस   के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया है कि घायल इंजीनियर अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी 48 घंटे की निगरानी में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि घायल के ठीक होने के बाद उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.