Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फैसल ढेर, संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था, सिपाही को लगी गोली

Notorious criminal Faisal killed in police encounter in UP's Shamli

 (  के  (   जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फैसल को मार गिराया गया। फैसल कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा का शार्प शूटर बताया जा रहा है, जिस पर लूट, हत्या और रंगदारी जैसे करीब 17 संगीन मामले दर्ज थे।

शामली (  Shamli ) के  झिंझाना थाना के गांव भोगी माजरा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फैसल को मार गिराया है। मुठभेड़ में सिपाही दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

बृहस्पतिवार देर रात गांव भोगी माजरा के निकट झिंझाना पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ भोगीमाजरा से मछरोली मार्ग पर एक लाख के इनामी फैसल निवासी मेरठ हाल पता खादर वाला थाना खालापार मुजफ्फरनगर के साथ मुठभेड़ हो गई। फैसल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका एक साथी भाग गया।
पुलिस ने बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं। मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना व एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह गोली लगने से बाल-बाल बच गए, जबकि एसओजी का कांस्टेबल दीपक गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
 शामली जिले के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम 6:30 बजे जब कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी जीतराम मेरठ-करनाल हाईवे से अपने गांव लौट रहे थे। वे जब गांव वेदखेड़ी के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हथियारों के बल पर उनकी बाइक, तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह ने एसओजी, सर्विलांस टीम और स्थानीय थाना पुलिस को बदमाशों की तलाश में लगा दिया।
रात करीब 10 बजे ऊन-चौसाना मार्ग पर गांव भोगी माजरा के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी लूट में शामिल दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी।
शामली जिले के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बदमाश संजीव गैंग का शूटर है। जिले में लूट की दो घटनाओं में वांछित था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था।  फैसल का साथी शाहरुख पठान डेढ़ माह पहले एसटीएफ मुठभेड़ में मारा गया था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels