आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कावेरी ट्रैवल्स की बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा बंगलूरू-हैदराबाद हाईवे पर हुआ, जब बस में अचानक आग भड़क उठी और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक-संवेदना जताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कुरनूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने बताया, लगभग 19 यात्री, दो बच्चे और दो ड्राइवर दुर्घटना में बच गए है।
जांच के शुरुआती नतीजों के अनुसार, हादसा बस और बाइक की टक्कर के बाद हुआ। कुरनूल जिला कलेक्टर ए. सिरी ने बताया कि बस में कुल 41 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, ‘घटना रात करीब 3 बजे से 3:10 बजे के बीच हुई। इस दौरान बाइक बस से टकरा गई, जिसके बाद बाइक का फ्यूल टैंक फट गया। इसके बाद पेट्रोल रिसाव और सड़क पर बाइक के घसीटने के कारण आग लग गई और देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई।’
पुलिस के मुताबिक, बस से टकराने वाला बाइक सवार भी आग की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मिर्याला लक्ष्मैया, सहचालक जी. शिवा नारायण और केबिन अटेंडेंट मिर्याला अशोक किसी तरह बस से कूदकर बाहर निकले और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी।
बस हादसे में बचे एक यात्री ने बताया कि ‘मैं हैदराबाद से बंगलूरू जा रहा था। सुबह करीब 3 बजे एक बाइक हमारे सामने आ गई, जिसे बस ने टक्कर मारी और बस बाइक को घसीटते हुए ले गई। इससे निकली चिंगारी से बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस में धुआं भर गया। लोग जान बचाने के लिए आपात द्वार से निकले और जैसे ही वे लोग बाहर आए, तब तक पूरी बस ने आग पकड़ ली।’
यह पहली बार नहीं है जब बंगलूरू-हैदराबाद मार्ग पर ऐसी भीषण त्रासदी हुई है। 30 अक्तूबर 2013 को भी एक निजी बस में आग लगने से 45 यात्रियों की मौत हो गई थी। वह बस भी बंगलूरू से हैदराबाद जा रही थी और महबूबनगर जिले के पास हादसे का शिकार हुई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरनूल हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘कुरनूल जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ पीएम ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
इससे पहले मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे के बाद शोक जताते हुए कहा, कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?