Tuesday, June 23, 2026

News

Maharastra: डॉक्टर आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, महिला ने हथेली पर नाम लिख दी थी जान

Maharashtra doctor suicide case

 ( के सातारा जिले की फलटण तहसील में 28 वर्षीय महिला डाक्टर की आत्महत्या के मामले(Doctor suicide case में पुलिस ने मुख्य आरोपित सब इस्पेक्टर गोपाल बदाने समेत दोनों आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आत्महत्या करने से पहले महिला चिकित्सक ने इन दोनों का नाम अपनी हथेली पर लिखा था।

सतारा जिला पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि आरोपी बदने ने सतारा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सह आरोपी प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि सातारा जिले में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव गुरुवार रात एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला पाया गया था। मृतका बीड जिले की रहने वाली और फलटण के एक सरकारी अस्पताल में तैनात थी। मरने से पहले महिला डॉक्टर(Doctor ने अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया था।
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने को शनिवार शाम को सह-आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार किया है। इससे पहले सुबह फलटण पुलिस की एक टीम ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर को गिरफ्तार किया, जो डॉक्टर द्वारा अपने सुसाइड नोट में बताए गए दो लोगों में से एक था।

सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक बदने फलटण ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। इधर, पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अब आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का सामना कर रहे बांकर को सतारा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

दोनों के खिलाफ सतारा जिले के फलटण में बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बांकर उस घर के मकान मालिक का बेटा है, जहां डॉक्टर रहती थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने कथित तौर पर उसे फोन किया था और आत्महत्या करने से पहले उससे बातचीत की थी।

जांच के दौरान उसका नाम सामने आने के बाद सब-इंस्पेक्टर बदाने को सेवा से निलंबित कर दिया गया। इस बीच शुक्रवार रात डॉक्टर(Doctor का बीड की वडवानी तहसील स्थित उनके पैतृक निवास पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके परिवारवालों ने मामले में आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महाराष्ट्र इकाई और फेडरेशन आफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआइएमए) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए समयबद्ध जांच, न्यायिक जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आइएमए-महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष डा. संतोष कदम और मानद सचिव डॉ. अनिल आह्वाड ने फडणवीस को लिखे एक पत्र में कहा है कि डाक्टर की मौत कोई अकेली त्रासदी नहीं है, बल्कि यह राज्यभर के डॉक्टरों, खासकर ग्रामीण और बाहरी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों पर बढ़ते मनोवैज्ञानिक, प्रशासनिक और नैतिक दबाव का प्रतिबिंब है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.