लखनऊ में रविवार की तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई। यह दिल्ली से सवारियां लेकर गोंडा जा रही थी। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। चालक-परिचालक ने आनन फानन सवारियों को बाहर निकाला। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, बस (BR28P6333) पूरी तरह जल गई। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
यात्रियों ने बताया कि बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर 80 से 90 की रफ्तार में चल रही थी, तभी पीछे का टायर अचानक फट गया। तेज आवाज आई और बस लहरा गई। ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक मारकर बस रोकी। वह नीचे उतरकर चेक कर रहा था, तभी पीछे की तरफ से धुआं उठने लगा।
धुआं उठते देख ड्राइवर और क्लीनर घबरा गए। उन्होंने यात्रियों को चिल्लाकर बाहर बुलाया। सुबह का वक्त था, ऐसे में ज्यादातर यात्री सो रहे थे। कई यात्री बस में सामान छोड़कर बाहर भागकर आए। तब तक धुआं लपटों में तब्दील हो चुका था।
घटना काकोरी थाना क्षेत्र की सुबह करीब 4:45 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले की है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया बस चालक की सूझबूझ से 39 यात्रियों की जान बच गई। चालक ने बताया कि पिछले पहिए से धुआं उठता देखा तो गाड़ी को किनारे लगाकर रोक दिया। फिर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक-परिचालक और यात्रियों ने मिलकर बस में रखा सामान भी बाहर निकाल लिया।
हादसे के वक्त 40 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल सुरक्षित बच गए। आग इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुबार दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। यात्रियों और आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, आग नहीं बुझी।
सूचना पर उपनिरीक्षक मोबीन अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों के साथ टीम भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
चौकी इंचार्ज टोल प्लाजा मोबीन अली ने बताया कि सभी 40 यात्री सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है। दूसरी बस की व्यवस्था करके सभी को गंतव्य के लिए रवाना करा दिया गया है। घटना से कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित रहा। लेकिन, पुलिस और यूपीडा कर्मियों की ने जल्द ही इसे सुचारू करा दिया।
बस में ज्यादातर लोग दिल्ली और पंजाब से छठ पर्व मनाने के लिए घर जा रहे थे। हादसे में कई यात्रियों का सामान जल गया। घटना के बाद यात्री डर गए। बोले- छठी मैया ने बचा लिया, वरना जितना भयंकर हादसा था, किसी का बच पाना मुश्किल था।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?