राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) के हजरतगंज में डीएम कंपाउंड कॉलोनी के पास शनिवार रात युवक ने कार के भीतर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय कार स्टार्ट थी और भीतर से लॉक थी। देर रात युवक की पहचान 23/46, एफ ब्लॉक, राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग (28) के रूप में हुई।मौके से बरामद पैन कार्ड से पहचान हुई है।
लखनऊ ( Lucknow ) पुलिस के मुताबिक, कार नंबर यूपी 32 केई 8099 में ईशान का शव मिला है। कार उसी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उसके घर वालों को सूचित कर दिया गया है। कार में एक पन्नी में चार कारतूस भी मिले हैं। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।
कार के भीतर चारों तरफ खून बिखरा था। शव के पास ही असलहा भी पड़ा था। पुलिस ने टार्च जलाकर पीछे की सीट भी चेक की, लेकिन भीतर कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था। युवक ने कार की पार्किंग ऑन कर रखी थी।
छानबीन में सामने आया है कि कार शनिवार शाम करीब 6 बजे के आसपास वहां देखी गई थी। रात 11:45 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि युवक ने शाम को कार सड़क किनारे खड़ी की और खुद को गोली मार ली। हालांकि, लखनऊ ( Lucknow ) पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?