वर्ष 2021 से सितम्बर 2025 तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर 7024 सड़क हादसे हुये जिसमें 8355 लोग गम्भीर रूप से घायल हुये और 811 लोगों की मृत्यु हुई। इस अवधि में कारों से होने वाले सड़क हादसों की संख्या सबसे अधिक थी जो 3881 थी जिनमें घायलों की संख्या 4284 और मृतकों की संख्या 369 थी। बसों से होने वाले हादसे कम थे जिनकी संख्या 491 थी लेकिन घायलों की संख्या 2153 और मृतकों की संख्या 170 थी। कुल हादसों के सापेक्ष में कार और बसों से हुये हादसों में मरने वालों का क्रमशः प्रतिशत 45.5 व 21 था।
इन आंकड़ों का खुलासा अभी हाल में सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति की नयी दिल्ली में हुयी बैठक दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को हुआ जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता के0सी0 जैन आमंत्रित थे। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जस्टिस अभय मनोहर सपरे ने की। बैठक में भारत सरकार के सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी उमाशंकर एवं उत्तर प्रदेश की ट्रान्सपोर्ट कमीशनर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुये। बैठक में आगरा को लखनऊ से जोड़ने वाले 302 किलोमीटर लम्बे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) की सड़क सुरक्षा को लेकर विचार मंथन हुआ।
अधिवक्ता जैन द्वारा, याची हेमन्त जैन की ओर से समिति के समक्ष विस्तार से अनेक मुद्दे उठाए जिनका उद्देश्य सुरक्षा, पारदर्शिता तथा जवाबदेही के उच्चतम मानकों पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे संचालित हो सके और व्यवहारिक रूप में सशक्त किया जा सके।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) के इन आंकड़ों वर्ष 2024 में 12 पैदल यात्रियों की मृत्यु यह दर्शाती है कि केवल जाली एवं बैरियर पर्याप्त नहीं हैं। इस सम्बन्ध में इसको रोकने के लिए प्रत्येक तिमाही एक्सेस कंट्रोल ऑडिट अनिवार्य किया जाए, सीसीटीवी निगरानी व पुलिस समन्वय सुनिश्चित किया जाए, तथा धारा 198ए मोटर वाहन अधिनियम के तहत सड़क डिजाइन और रखरखाव की जवाबदेही स्पष्ट की जाए। सड़क सुरक्षा समिति द्वारा यूपीड़ा को आवश्यक कार्यवाही के निदेश दिये गये।
वर्ष 2024 में 90 दुर्घटनाएँ टायर फटने से हुईं। नियम 94 व 95 (सीएमवीआर) का पालन सुनिश्चित किया जाए और टोल प्लाजा पर टायर प्रेशर जाँच केंद्र स्थापित किए जाएँ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?