उत्तर प्रदेश के आगरा ( Agra ) शहर में शुक्रवार रात दर्दनाक घटना हुई।नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार कार से सात लोगों को राैंद दिया। इनमें पांच की माैत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
थाना न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित नगला बूढ़ी में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को चपेट में ले लिया। सबसे पहले बाइक सवार डिलीवरी बाॅय को कार की टक्कर लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के पास ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए चालक ने कार दौड़ा दी। कुछ दूरी पर मां-बेटे सहित दो दोस्तों को चपेट में ले लिया।
कार चालक नशे की हालत में था। टक्कर से एयरबैग खुल गए। इससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद कार लाक हो गई। इस पर उसे लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद पिटाई लगा दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों से बचाया। इसके बाद थाने ले गए।
पुलिस ने कार को हटाने का प्रयास किया। मगर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह, एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक पहुंचे। पुलिस ने 1 घंटे बाद लोगों को समझाया। इसके बाद हादसे वाली कार को कब्जे में लिया गया ।कार चालक 11 राजदीप एनक्लेव दयालबाग निवासी अंशुल गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
