बरेली( Bareilly ) में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घरवालों के मुताबिक, युवक का दोस्त अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इससे युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त मौका देखकर भाग गया। के साथ
पेड़ से लटके शव को देखकर गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव की है।
वहीं, घटना के बाद युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें युवक जमीन पर बेसुध पड़ा दिखाई दे रहा। उसकी नाक से खून बह रहा और एक युवक उसे डंडे से मारते हुए नजर आ रहा है।
पीलीभीत (Pilibhit ) के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव पटनिया निवासी 27 वर्षीय आदेश सिंह का शव रविवार को सुबह बरेली के फरीदपुर थाने के गांव मनपुरा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आदेश के परिजनों ने पड़ोसी गांव के कुछ लोगों पर बेटे की पीटकर हत्या करने और फिर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर रही है।
आदेश सिंह शनिवार को अपने दोस्त गिरीश के साथ बरेली घूमने आया था। रात को वह गिरीश के साथ उसकी प्रेमिका से मिलने बरेली के कपूरपुर गांव गया। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने आदेश को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इस बीच मौका देखकर दोस्त गिरिश भाग गया।
इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आदेश जमीन पर बेसुध पड़ा है। उसकी नाक से खून निकल रहा है। एक व्यक्ति उसे डंडा मार रहा है। बताया जा रहा है कि आदेश की पिटाई के दौरान ही मौत गई, लेकिन गांववालों ने उसे मारना बंद नहीं किया। बाद में उसका शव पेड़ से लटका दिया।
आरोप है कि प्रेमिका के घरवालों ने आदेश को घेर लिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। उन्हें लगता है कि इन लोगों ने पीटकर आदेश की हत्या कर दी। फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया। फरीदपुर थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना देकर बुलाया। पुलिस मान रही है कि पिटाई के बाद शर्मिंदगी या कार्रवाई से डर से युवक ने आत्महत्या कर ली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
आदेश के पिता ओमवीर सिंह ने बताया- मेरे बेटे को दोस्तों ने बाइक लेकर बुलाया था। वे लोग भी गुर्जर समाज के हैं। बेटे ने फोन करके बाइक मंगाई थी, जिसे हमने भेज दिया था। लेकिन, उसके बाद बेटा घर नहीं लौटा। आज सुबह सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगा ली, जबकि वास्तव में उसे मारकर लटका दिया गया। मेरे बेटे की किसी से कोई लड़ाई नहीं थी।



Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत