उत्तर प्रदेश के आगरा ( Agra ) शहर में फतेहाबाद रोड स्थित मशहूर देवीराम मिष्ठान भंडार ( Deviram Sweets ) की मिठाई में कीड़े होने का मामला उजागर हुआ है। पंचवटी सोसाइटी निवासी अरुण जुनेजा ने आरोप लगाया कि उन्होंने भाई दूज के अवसर पर इस प्रतिष्ठान से मिठाई खरीदी थी। अगले ही दिन जब मिठाई का पैक खोला गया तो उसमें कीड़े दिखाई दिए। मामले की जानकारी मिलते ही वे दुकान पहुंचे, जहाँ मैनेजर ने जवाब दिया- “चीनी में कभी-कभी ऐसे कीड़े निकल आते हैं, मिठाई पुरानी नहीं है।”
अरुण ने बताया कि उनके द्वारा खरीदी गई देवीराम स्वीट्स( Deviram Sweets ) मिठाई में कीड़े निकले थे। उन्होंने खुद इस मामले की शिकायत FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में भी करवाई है। अरुण के अनुसार, “112 पर कंप्लेंट कर दी थी, जिस पर दुकान संचालक ने मिठाई के पैसे लौटा दिए। चूँकि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए विवाद ज़्यादा ना बढ़ते हुए FSSAI में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई।”
पैसे वापसी और FSSAI में मामला पहुँचने से स्थानीय स्तर पर चर्चा गर्म है। कुछ लोगों का कहना है कि आगरा के प्रतिष्ठित हलवाई देवीराम स्वीट्स( Deviram Sweets )की मिठाई में ऐसी घटना चिंता का विषय है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की पूरी जांच हो, ताकि खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इतने बड़े दुकानदार का यह कहना कि गलती हो जाती है। यह बयान खुद में गैरजिम्मेदाराना है, क्योंकि शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान से इस तरह की सफाई उम्मीद से परे है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने वीडियो इसलिए वायरल किया ताकि लोगों में जागरूकता आए और मिठाई की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ाई जा सके।
मिठाई में कीडे़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिकायतकर्ता मिठाई में कीड़े दिखा रहा है। मिठाई में कीड़े चलते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद मिठाई को लेकर शिकायतकर्ता के परिजन दुकान पहुंचे।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?