Tuesday, June 23, 2026

Bollywood, INDIA, Maharashtra, News

Maharashtra:जामताड़ा 2 के एक्टर ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटके मिले सचिन चंदवाड़े,इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट आने वाली फिल्म ‘असुरवन’के बारे में की

Jamtara 2 actor Sachin Chandwade dies by suicide at 25, posted about his next movie last week

 बॉलीवुड (   से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘जामताड़ा–सबका नंबर आएगा सीजन 2’ में नजर आए 25 वर्षीय मराठी कलाकार सचिन चंदवाड़े( Sachin Chandwade) ने आत्महत्या कर ली। सचिन का शव 23 अक्टूबर की दोपहर उनके पुणे स्थित फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला।

जब परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा, तो भीतर का नजारा डराने वाला था। उन्होंने सचिन को तुरंत नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें उसी रात धुले शिफ्ट किया गया, पर वहां भी जिंदगी की जंग वो हार गए। 24 अक्टूबर की रात सचिन ने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं।

खबरों के मुताबिक सचिन ने उनके जलगांव परोला के पास घर में फांसी का फंदा बनाया और लटक गए। उनके परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ चुकी थी। बाद में उन्हें धुले के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां 24 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सचिन चंदवाड़े( Sachin Chandwade)न केवल एक अभिनेता थे, बल्कि एक इंजीनियर भी थे। उन्होंने पुणे के एक आईटी पार्क में काम किया लेकिन अभिनय उनका असली जुनून था। बचपन से ही उन्हें मंच पर और कैमरे के सामने आने की लालसा थी। इसी जुनून ने उन्हें मराठी सिनेमा की ओर खींचा। धीरे-धीरे उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अभिनेता को 2018 में रिलीज हुई मराठी फिल्म एक संघर्ष मास्टरचा के लिए जाना जाता है और उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स के जामताड़ा सीज़न 2 में देखा गया था।

जामताड़ा 2, 2020 की नेटफ्लिक्स सीरीज जामताड़ा: सबका नंबर आएगा का सीक्वल है, जो झारखंड के एक छोटे से कस्बे में फ़िशिंग रैकेट चलाने वाले युवकों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है।जामताड़ा 2 के मुख्य कलाकारों में स्पर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार, अंशुमान पुष्कर, अमित सियाल, दिव्येंदु भट्टाचार्य और अक्ष परदासनी शामिल हैं। इस शो का निर्देशन सौमेंद्र पाधी ने किया था और यह 23 सितंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

सचिन चंदवाड़े( Sachin Chandwade) ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट अपनी आने वाली मराठी फिल्म, असुरवन के बारे में की थी। सचिन रामचंद्र मंगो द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में वे सोमा का किरदार निभाने वाले थे। यह पोस्ट पांच दिन पहले की है। सचिन ने अपने सह-कलाकारों पूजा मोइली और अनुज ठाकरे के मोशन पोस्टर भी पोस्ट किए थे। रहस्यों से भरे एक भूतिया जंगल में खड़े होकर सभी कलाकार डरे हुए लग रहे थे। 25 साल की उम्र में सचिन के असामयिक निधन से उनके प्रशंसक और साथी सदमे में हैं।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.