राजधानी लखनऊ ( Lucknow ) में उत्तर रेलवे के अस्पताल ( Railway Hospital) में सुबह आग लगी। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 5 बजे के आसपास ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्वर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। धुएं से मरीजों का दम घुटने लगा।
लखनऊ में आलमबाग स्थित रेलवे हॉस्पिटल ( Railway Hospital)में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। देखते ही देखते तीन मंजिला अस्पताल में धुआं भर गया। मरीजों और अस्पताल के स्टाफ का दम घुटने लगा। वहां अफरातफरी मच गई। तुरंत ही क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) वार्ड में भर्ती 22 से अधिक मरीजों को बाहर निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल के भूतल पर बने सीसीटीवी सर्वर रूम में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के बाद धुआं उठा। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। सीसीटीवी और सर्वर उपकरणों में लगी वायरिंग आग की चपेट में आ गई। अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर बने सीसीयू यूनिट धुआं भर गया।
तीन मंजिला अस्पताल में फायर अलार्म बजने लगे। मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए। आग की सूचना सुबह 5.38 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई। दमकल की टीम 5.48 बजे मौके पर पहुंची और तेजी से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फायर यूनिट की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। फायरमैंस ने रैंप और सीढ़ियों के रास्ते सभी 22 मरीजों को बाहर निकाला। गंभीर और बुजुर्ग मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें अस्थायी रूप से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। ऑक्सीजन सपोर्ट और मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई।
आलमबाग फायर स्टेशन प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि 1 घंटे के अंदर आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया। आलमबाग और हजरतगंज फायर स्टेशन से एक-एक गाड़ियां पहुंची थी। मरीज को रेस्क्यू कर कर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।बताया जा रहा है कि आग की वजह से सर्वर रूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
उत्तर रेलवे डीआरएम सुनील वर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन की टीम ने कमरा सील कर दिया है। फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। कोई कैजुअलिटी नहीं है। अस्पताल ( Railway Hospital)आने वाले मरीजों का इलाज बाधित नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?