Wednesday, June 24, 2026

News

Uttar Pradesh : आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने दो टोल कर्मियों को रौंदा, मौत, जाम

Speeding car mows down two toll workers on Agra-Noida Yamuna Expressway, causing death

 (    पर नौहझील में तेज रफ्तार कार चालक ने डिवाइडरों की सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कर्मचारी काफी दूर जाकर गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए टोल कर्मियों ने शवों को जाबरा टोल प्लाजा पर रोककर हंगामा किया। मुआवजे की मांग की। इस पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझा बुझाकर शांत किया।

पुलिस के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे (  Yamuna Expressway  के माइल स्टोन 76 गांव हसनपुर के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार के चालक ने दो एक्सप्रेस-वे कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों कर्मचारी डिवाइडरों पर सफाई कार्य कर रहे थे। दोनों दूर जाकर गिरे और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बाबू सिंह निवासी ब्यासपुर बकेवर, इटावा तथा सोमवीर सिंह निवासी लक्ष्मीनगर, शहजादपुर के रूप में हुई है।

हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नौहझील से मथुरा शव लेकर जा रही एंबुलेंस को यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने रोक लिया और टोल अधिकारियों से मुआवजा की मांग करने और टोल पर हंगामा करने लगे।

सूचना मिलते ही भारी तादाद में पुलिस बल मौक़े पर पहुंचा और घंटों तक हंगामा होता रहा। बाद में टोल अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो भी नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। टोल कर्मचारी कालीचरण ने बताया कि टोल अधिकारी कर्मचारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं देते हैं। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हुई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.