Tuesday, June 23, 2026

Crime, INDIA, Maharashtra, News

Maharashtra:मुंबई के आर ए स्टूडियो में बच्चों को ऑडिशन के बहाने बुला बंधक बनाने वाला रोहित आर्य पुलिस एनकाउंटर में मारा गया ,सभी बच्चे सुरक्षित

Mumbai's RA Studio Hostage-Taker Dies After Police Standoff; All 19 Hostages, Including 17 Children, Rescued Safely

    के पवई स्थित आर ए स्टूडियो ( RA Studio) से गुरुवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक शख्स ने 17 बच्चों और दो वयस्कों को स्टूडियो के अंदर बंधक बना लिया। इन बच्चों को ऑडिशन के बहाने बुलाया गया था। पुलिस ने बंधक बनाए जाने वाले शख्स से बातचीत की कोशिश की। जब बात नहीं बनी, तो रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बच्चों को बचा लिया। वहीं पुलिस फायरिंग में रोहित आर्य को गोली लगी, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

रोहित ने 1:45 बजे 17 बच्चे, एक सीनियर सिटिजन और एक नागरिक को बंधक बनाया था। पुलिस और स्पेशल कमांडो ने एक घंटे की कार्रवाई में सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस को घटनास्थल से एक एयरगन और केमिकल भी मिला था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 100 से ज्यादा बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित आर्य आर ए स्टूडियो ( RA Studio) में ही काम करता था। उसने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उसने धमकी दी, ”मैं रोहित आर्य। मैंने आत्महत्या करने की जगह एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाया। मेरी कुछ ज्यादा मांगें नहीं हैं। मेरी कुछ नैतिक मांगें हैं। कुछ लोगों से सवाल पूछने हैं। मुझे उनके जवाब चाहिए। न मैं आतंकी हूं, न मेरी पैसों की कोई मांग है। मुझे आसानी से बात करनी है, इसी के लिए बच्चों को बंधक बनाया है। अगर जिंदा रहा तो मैं यह करूंगा, लेकिन होगा जरूर। आपकी तरफ से एक छोटा सा कदम मुझे उकसा देगा और मैं पूरी जगह को आग लगाकर मर जाऊंगा। इससे बच्चों को बेवजह नुकसान होगा, वे निश्चित तौर पर डर जाएंगे। इसका जिम्मेदार मुझे न माना जाए। मैं सिर्फ बात करना चाहता हूं। मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ कई सारे लोग हैं, जिन्हें परेशानियां हैं।”

घटना गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई है। आरोपी ने एक वेब सीरीज के ऑडिशन के बहाने बच्चों को आर ए स्टूडियो ( RA Studio) में बुलाया था। बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी पहुंचे थे। यह ऑडिशन पिछले छह दिनों से चल रहा था। गुरुवार को करीब 25 बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चों की उम्र 15 साल के करीब थी। जब बच्चों को दोपहर के खाने के लिए नहीं छोड़ा गया तो अभिभावकों को शक हुआ।

मुंबई पुलिस को अभिभावकों की तरफ से गुरुवार दोपहर 1:45 बजे फोन आया था। जानकारी मिलते ही मौके पर क्यूआरटी, विशेष बल और पुलिस के जवान पहुंच गए। पुलिस ने पहले आरोपी से बातचीत की कोशिश की। जब बात नहीं बनी, तो पुलिस बाथरूम के रास्ते अंदर घुसी।

इसी बीच, मुंबई पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रोहित आर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वाकई मानसिक रूप से अस्थिर है। हालांकि फिर खबर आई कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित आर्य को गोली लगी, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

Mumbai's RA Studio Hostage-Taker Dies After Police Standoff; All 19 Hostages, Including 17 Children, Rescued Safely

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels