उत्तर प्रदेश के आगरा ( Agra ) में स्थित थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव पापरी नागर तिराहे के पास एक गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर ट्रक ने बाइक सवार लोगों को अपनी चपेट में लेकर उन्हें कुचल दिया।डंपर बाइक और उस सवार लोगों को 600 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पहिए के नीचे आने से शवों के चीथड़े उड़ गए, जो सड़क पर इधर-उधर बिखरे पड़े थे।
सूचना पाकर आगरा ( Agra )पुलिस मौके पर पहुंची। शवों की स्थिति इतनी भयावह है थी कि लोग देख नहीं पा रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने 600 मीटर तक सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़ों को बटोरा। पुलिस ने शवों को पोटली में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस दौरान लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ भी की।
शुरुआत में पुलिस ने मृतकों के पति-पत्नी और बेटी होने का अंदाजा लगाया था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट की। बताया कि मृतकों में मां-बेटी और भतीजा शामिल है। घटना थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के पापरी नागर में हुई है।
कयेड़ी गांव का रहना वाला बबलू (26), अपनी मौसी अनीता (35) उनकी बेटी डॉली (10) के साथ बाइक से पिनाहट कस्बे में स्थित बैंक गया था। बैंक में उसने पैसे निकाले थे। इसके बाद पिनाहट से कुछ खरीददारी करनी थी।
बैंक से तीनों बाइक से ही लौट रहे थे। रास्ते में आगरा ( Agra ) के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के पापरी नागर के पास गिट्टी भरे डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। अनीता के चार बच्चे थे, जिसमें से एक बेटी की मौत हो गई। तीन बच्चों में एक बेटा और दो बेटी घर पर हैं। मृतक अखिलेश बेलदारी और हलवाई का काम करता था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- डंपर की स्पीड काफी तेज थी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर बाइक को अपने साथ लगभग 600 मीटर घसीटता हुआ ले गया। बाइक डंपर के अगले हिस्से में फंस गई। बाइक एक पहिया भी निकल गया था।
बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों के चीथड़े 200 मीटर तक सड़क पर बिखरे पड़े थे। शव सड़क पर चिपक गए थे। महिला के शरीर के पूरी तरह से चीथड़े उड़ गए थे। बबलू और उसकी मौसेरी बहन डॉली का चेहरा सलामत, लेकिन महिला का चेहरा तक चकनाचूर हो गया था। बताया जा रहा है कि महिला 4 महीने की गर्भवती थी।
मनसुखपुरा क्षेत्र के राजस्थान बॉर्डर से उत्तर प्रदेश सीमा में आने वाले ओवरलोड गिट्टी के डंपर ट्रकों का दिन और रात रेला लगा रहता है। जिसके कारण लोगों की जान तक जा रही है। इन ओवरलोड ट्रकों से कस्बा पिनाहट में जाम लग जाता है जिस कारण लोग परेशान रहते हैं।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि लगातार ओवरलोड ट्रक इस मार्ग पर दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं जिन पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है और भारी ओवरलोड वाहनों के कारण हादसे से देखने को मिल रहे हैं। अगर इन पर समय से कार्रवाई होती तो यह बड़े हादसे नही होते आखिर किसकी मिली भगत और सह पर ओवरलोड डंपर ट्रकों को इन मार्गों पर दौड़ने दिया जा रहा है। लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
