Tuesday, June 23, 2026

Assembly Polls 2019, Bihar Election 2025

Bihar Election:’कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर राजद ने सीएम पद चोरी किया’,महागठबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा अटैक

RJD Forced Congress To Declare Tejashwi CM Face At Gunpoint PM Modi
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से चार दिन पहले आए   ( ) ने महागठबंधन के अंदर चल रही खींचतान पर बड़ा बयान दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान महागठबंधन के अंदर काफी खींचतान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि चुनाव के पहले मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो, लेकिन राजद की ओर से विवश कर दिया गया। पीएम मोदीरविवार को आरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने अंदर की बात बताते हुए कहा कि महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस में भयंकर झगड़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में नामांकन दाखिल की प्रक्रिया समाप्त होने के एक दिन पहले कट्टा रखकर सीएम फेस पर हामी भरवाई गई।
पीएम मोदी (PM Modi  ) ने आगे कहा- “राजद और कांग्रेस में झगड़ा भयंकर बढ़ गया। न घोषणा पत्र में कांग्रेस की सुनी गई और प्रचार तक में पूछा गया। राजद वालों ने कांग्रेस की कुछ भी नहीं सुनी। चुनाव के बाद यह लोग एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे। इसलिए हमेशा याद रखिए ऐसे लोग बिहार का भला कभी नहीं कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने कहा- जंगलराज, वो अंधेरा था, जिसने बिहार को धीरे-धीरे खोखला कर दिया। आरजेडी के जंगलराज की पहचान जिन चीजों से होती है वो हैं… कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi  ) ने कहा- अब भारत, आतंकियों को घर में घुसकर मारेगा। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर हुआ, हमने फिर से अपनी गारंटी पूरी करके दिखाई। ऑपरेशन सिंदूर से आपको गर्व हुआ, आपका सीना चौड़ा हुआ, लेकिन कांग्रेस-आरजेडी को ये पसंद नहीं आया। धमाके पाकिस्तान में हो रहे थे और नींद, कांग्रेस के शाही परिवार की उड़ी हुई थी। आज तक पाकिस्तान और कांग्रेस के नामदार दोनों ही, ऑपरेशन सिंदूर के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
पीएम मोदी (PM Modi  ) ने कहा- मोदी ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 की दीवार गिराने की गारंटी दी थी। आजादी के 70 साल बाद, ये काम पूरा हुआ। आज जम्मू कश्मीर में भी भारत का संविधान पूरी तरह से लागू हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- एक समय था, जब बिहार अपने लिए दूसरे राज्यों से मछली मंगवाता था। ये एनडीए सरकार की नीतियों का नतीजा है कि अब बिहार दूसरे राज्यों को मछली बेचता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi  ) ने कहा- हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा, बिहार में ही काम करेगा, बिहार का नाम करेगा। इसके लिए हमने आने वाले वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का ऐलान किया है, और ये कैसे होगा इसका प्लान भी जनता जनार्दन के सामने रख दिया गया है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels