Tuesday, June 23, 2026

Bihar, Bihar Election 2025, News

Bihar : नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा,भाजपा के सम्राट चौधरी बिहार के गृह मंत्री ,जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव वित्त मंत्री बने

Nitish Kumar Cabinet Portfolio distribution

 ( )  में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) से वह विभाग हासिल कर लिया है, जो पिछली बार लगभग आधी सीट पर भी जनता दल यूनाईटेड ने नहीं छोड़ा था।  गृह विभाग सम्राट चौधरी को मिल गया है। वह अब राज्य के गृह मंत्री हैं। 20 साल बाद नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा है।

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और आवंटन से बचे विभाग अपने पास रखे हैं। बाकी विभागों की सूची इस बार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के हस्ताक्षर से जारी हुई है।

शुक्रवार को, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  (Nitish Kumar )ने नई सरकार के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी थी। शुक्रवार शाम चार बजे वह राजभवन गए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इसके बाद मंत्रियों के विभागों की लिस्ट उन्होंने राज्यपाल को सौंप दी। अब राजभवन ने मंत्रियों से विभाग की सूची जारी कर दी।

पिछले 24 घंटे से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता इस पर विमर्श कर रहे थे। आज भी पूरे दिन एनडीए के नेताओं के साथ सीएम नीतीश ने मंथन किया। इसके बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) को सौंपी। कुछ विभागों पर पेंच फंसा था लेकिन अंतत: सीएम नीतीश कुमार ने विभाग आवंटन पर मुहर लगा दी।

भाजपा ने वित्त विभाग जदयू को दिया है। बिजेंद्र यादव ऊर्जा के साथ वित्त विभाग का जिम्मा भी देंखेंगे। इसके साथ ही मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा है।

पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग दिया गया है। ‘हम’  के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया। वे फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भू-तत्व विभाग मिला है। हालांकि इनसे कृषि विभाग लेकर बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामकृपाल यादव को दिया गया है।

दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुक्रवार देर शाम 26 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। 20 नवंबर को नीतीश कुमार के साथ सभी मंत्रियों ने शपथ ली थी। शपथ लेने 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ है।

 

 

क्रम मंत्री का नाम विभाग / मंत्रालय
1 नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) 1. सामान्य प्रशासन
2. मंत्रिमंडल सचिवालय
3. निगरानी
4. निर्वाचन
5. ऐसे सभी विभाग जो किसी को आबंटित नहीं
2 सम्राट चौधरी (उप मुख्यमंत्री) गृह विभाग
3 विजय कुमार सिन्हा (उप मुख्यमंत्री) 1. राजस्व एवं भूमि सुधार
2. खान एवं भू–तत्त्व
4 विजय कुमार चौधरी 1. जल संसाधन
2. संसदीय कार्य
3. सूचना एवं जनसंपर्क
4. भवन निर्माण
5 बिजेन्द्र प्रसाद यादव 1. ऊर्जा
2. योजना एवं विकास
3. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
4. वित्त
5. वाणिज्य–कर
6 श्रवण कुमार 1. ग्रामीण विकास
2. परिवहन
7 मंगल पांडेय 1. स्वास्थ्य
2. विधि
8 डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल उद्योग विभाग
9 अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य
10 लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
11 नितिन नवीन 1. पथ निर्माण
2. नगर विकास एवं आवास
12 मदन सहनी समाज कल्याण
13 राम कृपाल यादव कृषि
14 संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन
15 सुनील कुमार 1. शिक्षा
2. विज्ञान, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षा
16 मो. जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण
17 संजय सिंह ‘टाइगर’ श्रम संसाधन
18 अरुण शंकर प्रसाद 1. पर्यटन
2. कला, संस्कृति एवं युवा
19 सुरेन्द्र मेहता पशु एवं मत्स्य संसाधन
20 नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन
21 रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
22 लखेंद्र कुमार रोशन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
23 श्रेयसी सिंह 1. सूचना प्राविधिकी (IT)
2. खेल
24 डॉ. प्रमोद कुमार 1. सहकारिता
2. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
25 संजय कुमार गन्ना उद्योग
26 संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
27 दीपक प्रकाश पंचायती राज
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels