संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में एयरशो के दौरान भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान- तेजस(Tejas) अचानक क्रैश हो गया। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब एयरशो में फाइटर जेट्स की प्रदर्शनी चल रही थी। भारतीय वायुसेना ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमन स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के गठन का एलान भी कर दिया है। हादसे के तुरंत बाद अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार उठता दिखा।
हादसे में पायलट विमान ने निकलने में असफल रहा। भारतीय वायुसेना ने पायलट के मौत की पुष्टि की है।प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के मुताबिक यह दुर्घटना स्थानीय समयानुार दोपहर करीब 2:10 बजे हुई। तेजस,(Tejas) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित एक सिंगल-सीट लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस(Tejas) का पायलट निगेटिव G-फोर्स टर्न से रिकवर नहीं कर पाए। इसके चलते विमान नियंत्रण खो बैठा। वीडियो में साफ दिखता है कि तेजस विमान सीधे नीचे गिरा और इसमें कोई ग्लाइडिंग नहीं दिखी। यानी रिकवरी फेल रही और विमान फ्री-फॉल में चला गया।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दुबई मीडिया कार्यालय के हवाले से बताया कि दुबई एयर शो में भारतीय जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत हो गई है। बता दें, दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े एविएशन इवेंट्स में से एक है और इस सप्ताह इसमें कई बड़े अरबों डॉलर के विमान सौदे भी हुए हैं।
दुबई एयर शो में इंटरनेशनल विमानों का प्रदर्शन किया जाता है। यहां दुनिया की बड़ी एयरोस्पेस कंपनियां, एयरलाइंस, एयर फोर्सेज और टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने नए विमान, हेलिकॉप्टर, हथियार सिस्टम और एरोस्पेस टेक्नोलॉजी दिखाती हैं। पांच दिन के एयरशो का शुक्रवार को आखिरी दिन था।
दुबई एयर शो की शुुरुआत 1989 हुई थी। इसे दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हर दो साल पर आयोजित किया जाता है। यह लगातार तीसरी बार है जब तेजस इसमें शामिल हुआ था।
यह घटना तेजस (Tejas) से जुड़े दो साल में दूसरे हादसे के रूप में दर्ज हुई है। इससे पहले मार्च 2024 में राजस्थान के जैसलमेर में तेजस क्रैश हुआ था, जो 2001 में पहले टेस्ट फ्लाइट के बाद उसका पहला बड़ा हादसा था। उस घटना में पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया था।
VIDEO | Dubai: A Tejas fighter jet taking part in the Dubai Air Show nosedived during an aerial display and crashed this afternoon. The HAL-manufactured aircraft went down around 02:10 pm local time while performing manoeuvres in front of a large audience. An official statement… pic.twitter.com/9MfLJgYeen
— Press Trust of India (@PTI_News) November 21, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
