कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु( Bengaluru ) में हुई ATM कैश वैन से सात करोड़ रुपये की लूट के मामले में बंगलूरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने लूटे गए सात करोड़ में से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद भी कर लिए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूट में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
बेंगलुरु पुलिस( Bengaluru Police) ने सात करोड़ रुपये से अधिक की सनसनीखेज ATM कैश वैन डकैती के मामले को महज कुछ दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि इस डकैती में खुद कैश वैन का इंचार्ज, एक पुलिस कांस्टेबल और CMS कंपनी का पूर्व कर्मचारी शामिल था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 5.76 करोड़ रुपये नकद बरामद कर लिए हैं।
बेंगलुरु पुलिस ( Bengaluru Police)ने सात करोड़ रुपये से अधिक की ATM कैश वैन डकैती मामले को महज कुछ दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि शहर में 7.11 करोड़ रुपये की लूट के सिलसिले में एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस डकैती में खुद कैश वैन का इंचार्ज, एक पुलिस कांस्टेबल और CMS कंपनी का पूर्व कर्मचारी शामिल था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 5.76 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। बाकी रकम का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।
बेंगलुरु( Bengaluru ATM कैश डकैती मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि हमने ग्यारह टीमें बनाई थीं और इस काम के लिए 200 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया था। 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई और तीन को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों को ट्रैक करने के लिए सभी दक्षिणी राज्यों और गोवा में छह टीमें भेजी गईं। इनमें गाड़ी का इंचार्ज, सीएमएस इंफोसिस्टम्स का पुराना कर्मचारी और गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं।
अधिकारी के मुताबिक, गैंग ने तीन महीने पहले लूट की योजना बनाई थी। उन्होंने कैश वैन के रूट का सर्वे किया और बिना CCTV कैमरों वाला रास्ता चुना। पुलिस ने बताया कि 19 नवंबर को, कुछ अनजान लोगों ने कथित तौर पर RBI अधिकारी बनकर यहां एक ATM कैश वैन को रोका और करीब सात करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए।
यह घटना तब हुई जब CMS Info System की गाड़ी जेपी नगर में एक बैंक ब्रांच से कैश ले जा रही थी। संदिग्ध आरोपी भारत सरकार के स्टिकर वाली कार में आए, वैन को यह कहकर रोका कि उन्हें डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करने हैं, और स्टाफ को कैश के साथ अपनी गाड़ी में जबरदस्ती बिठा लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?