Tuesday, June 23, 2026

Crime, Delhi, Education, News

Delhi :शिक्षकों द्वारा उत्पीड़न के कारण छात्र की मौत मामले में प्रिंसिपल समेत चार सस्पेंड, दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर प्रदर्शन

Protest at Delhi's St. Columba's School after Class X boy dies by suicide over harassment by teachers

 ( )  के सेंट कोलंबस स्कूल ( St. Columba’s School ) में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र शौर्य प्रदीप पाटील ने शिक्षकों के कथित उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली।छात्र की आत्महत्या के बाद शिक्षकों पर मानसिक उत्पीड़न पर एफआईआर दर्ज हो गई है। चार स्टाफ (9वीं-10वीं कोऑर्डिनेटर सहित) सस्पेंड हो गए है। गुरुवार को परिजनों और अभिभावकों ने स्कूल के बाहर कैंडल मार्च निकाला।

अब दिल्ली में शौर्य को इंसाफ दिलाने के लिए लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के खानापूर तालुका के ढवलश्वर गांव का रहने वाला यह 16 वर्षीय छात्र मंगलवार, 18 नवंबर को दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कूद गया। पास ही मौजूद एक व्यक्ति ने उसे लहूलुहान हालत में देखा और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। लेकिन अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर सुसाइड से एक 16 साल के छात्र की मौत के विरोध में छात्रों और उनके अभिभावकों ने अशोक प्लेस में सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। एफआईआर के मुताबिक, बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि सेंट कोलंबस स्कूल ( St. Columba’s School ) के कई टीचर्स द्वारा लगातार परेशान किए जाने की वजह से उनका बेटा बहुत ज्यादा मेंटल स्ट्रेस में था।

निजी स्कूल के दसवीं के छात्र के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या करने के मामले में अभिभावकों का गुस्सा फुट पड़ा। बृहस्पतिवार को छात्र के परिजनों और अन्य बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के बाहर तख्तियों के साथ कैंडल मार्च निकाला।

छात्र के पिता का आरोप है कि उनके बेटे ने शिक्षकों की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या की है। प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने मांग रखी कि जिन शिक्षकों का नाम शौर्य ने सुसाइड नोट में लिखा है। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके साथ ही स्कूल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो हम सब लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे। अभिभावकों का कहना था कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बच्चों के साथ प्रताड़ना की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

शौर्य के पिता ने आरोप लगाया कि उनका बेटा महीनों से सेंट कोलंबस स्कूल ( St. Columba’s School ) में उसके साथ हो रहे व्यवहार से जूझ रहा था। पिता ने कहा, ‘वह मुझे और मेरी पत्नी को बताता था कि टीचर्स उसे हर छोटी-छोटी बात पर डांटते थे और उसे मानसिक रूप से आहत करते थे। हमने कई बार मौखिक रूप से शिकायत की, लेकिन वे नहीं माने।’ उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं नज़दीक आने के कारण उन्होंने हमने स्कूल बदलने से परहेज किया।

शौर्य के पिता ने कहा, ‘उसकी परीक्षाएं एक-दो महीने में होने वाली थीं। बीस अंक स्कूल से मिलते हैं. मैं किसी भी तरह की परेशानी नहीं चाहता था।’ पिता ने आगे कहा कि परिवार ने लड़के को आश्वासन दिया था कि परीक्षाएं खत्म होने के बाद उसका दाखिला किसी दूसरे स्कूल में करा दिया जाएगा।

शौर्य के बैग से पुलिस को डेढ़ पन्ने का सुसाइड नोट मिला, उसमें उसने टीचर्स और सेंट कोलंबस स्कूल ( St. Columba’s School ) मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए। उसने लिखा, ‘स्कूल वालों ने इतना बोला कि मुझे यह करना पड़ा… स्कूल की टीचर है ही ऐसी, क्या बोलूं…’ नोट में उसने अपने माता-पिता और भाई से माफी भी मांगी। उसने लिखा ‘मेरे पेरेंट्स ने बहुत कुछ किया… आई एम सॉरी… मैं उन्हें कुछ नहीं दे पाया. अगर किसी को जरूरत हो तो मेरे अंग दान कर देना।’

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.