Tuesday, June 23, 2026

Accident, News, Rajasthan

Rajasthan:राजस्थान के फलोदी में खड़े ट्रक से टकराई टैंपो ट्रैवलर, कोलायत मेला दर्शन कर लौट रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत,पीएम मोदी ने जताया दुख

 (  ) के फलोदी ( Phalodi  ) में भीषण सड़क हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल है। बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में 4 बच्चे, ड्राइवर और 10 महिलाएं शामिल है।

जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी लोग देवउठनी एकादशी पर जोधपुर के सूरसागर से कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे। लौटते समय मतोड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रेवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बता दें कि सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले थे। फलौदी ( Phalodi  )थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि ये परिवार कोलायत मेला दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान ये भीषण हादसा हो गया। 15 की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसमें 4 बच्चे, एक ड्राइवर और 10 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयाया कि रविवार रात को हाईवे पर खड़े थे। तभी तेज रफ्तार टैंपो ट्रेवलर आती हुई दिखी, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ा। एक जोरदार आवाज के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए भागे और लोगों को निकालने की कवायद में जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सारण ने बताया- भारत माला हाईवे पर साइड में लोगों ने छोटे ढाबे खोल रखे हैं। ट्रेलर ढाबे के आगे खड़ा था। पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर अपनी लेन में चल रहा था और तीसरी लेन से आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे के बाद टूरिस्ट बस में कई शव फंस गए, जिनको निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

हादसे में लता (50) पत्नी चंवर लाल, सज्जन कंवर (60) पत्नी ओमप्रकाश सांखला, टीना (40) पत्नी विनोद कुमार, दिशू (6) पुत्री उमेश सिंह, उर्मिला (55) पत्नी रामसिंह, पुंज उर्फ प्रणब (10) पुत्र जितेंद्र, दिव्या (23) पत्नी कार्तिक, मीना (53) पत्नी दीनदयाल, फतेह पुरी (32) पुत्र दौलत पुरी निवासी अमरावती नगर पाल रोड, मधु (45) पत्नी रविंद्र सिंह की मौत हो गई।  शवों महात्मा गांधी अस्पताल मॉर्च्युरी में रखवाई गई।इसके अलावा हादसे में रुद्राक्ष पुत्र राजेंद्र सांखला, सानिया (32) पत्नी दिलीप सिंह सांखला, गीता (50) पत्नी गोविंद सिंह सांखला, कुश सांखला पुत्र रविंद्र सांखला, रामेश्वरी पत्नी मूलाराम की मौत हो गई। इनके शव एम्स मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

शवों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल और मथुरादास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- राजस्थान के फलोदी ( Phalodi  ) जिले में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.