Tuesday, June 23, 2026

Cricket, INDIA, News

Women’s Cricket World Cup 2025: भारत की बेटियों की टीम बनी विश्व चैंपियन, साउथ अफ्रीका को हराकर जीता आईसीसी महिला वर्ल्ड कप

India beats South Africa to win Women’s ODI World Cup 2025 title

Image भारत   (India)की बेटियों ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया। भारतीय महिला टीम ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 87 रन बनाने के बाद 2 अहम विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा प्लयेर ऑफ द फाइनल रहीं।

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 52 रनों से जीत हासिल करने के साथ इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से शैफाली वर्मा ने जहां 87 रनों की पारी खेली तो वहीं दीप्ति शर्मा के बल्ले से 58 रनों की पारी देखने को मिली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में अयाबोंगा खाका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।

साउथ अफ्रीका की टीम 299 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 45.3 ओवर्स में 246 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई, जिसमें उनकी कप्तान लौरा वोल्वाडार्ट ने 101 रनों की पारी खेली। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट हासिल किए तो वहीं शैफाली वर्मा भी 2 विकेट लेने में कामयाब रही।

भारत  (India)से पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर मैच पलटा। वहीं दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी। दीप्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।

महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 52 साल पहले 1973 में हुई थी। तब भारत  (India)ने हिस्सा नहीं लिया था। 47 साल पहले 1978 में इंडिया विमेंस ने डायना एडल्जी की कप्तानी में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

2005 में टीम इंडिया पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई। 2017 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ही सेमीफाइनल हराकर फाइनल में एंट्री की, लेकिन इंग्लैंड ने फाइनल हरा दिया। 2025 में टीम ने फिर एक बार ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल हराया, लेकिन इस बार फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीत ही ली।

इंडिया विमेंस सीनियर टीम की यह किसी भी फॉर्मेट में पहली ICC ट्रॉफी रही। टीम एक बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी हार चुकी है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में 25 साल बाद नई टीम चैंपियन बनी। 2000 में आखिरी बार न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था। इनके अलावा 7 बार ऑस्ट्रेलिया और 4 बार इंग्लैंड ही चैंपियन बनी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels