राजस्थान की राजधानी जयपुर ( Jaipur ) में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।मरने वालों में कई के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। हादसे में 10 घायल हो गए l 6 गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जयपुर ( Jaipur ) में हरमाड़ा रोड पर हुए इस भयानक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह यमदूत के रूप में आए तेज रफ्तार डंपर ने राह चलते लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर आरजे-14 जीपी 8724 लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था l
इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। लोगों ने डंपर ड्राइवर को मौके से पकड़ लिया। वह नशे में था। ड्राइवर कल्याण मीणा विराटनगर का रहने वाला है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।पुलिस का कहना है कि हादसे से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले एक पेट्रोल पंप के बाहर डंपर ड्राइवर की एक कार सवार से कहासुनी हुई थी।
जयपुर ( Jaipur )पुलिस के अनुसार हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से सात के शव एसएमएस अस्पताल में रखे गए हैं। चार शवों को कांवटिया अस्पताल में रखा गया है। एक शव सीकेएस अस्पताल मे रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।
सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों का ट्रॉमा सेंटर के बाहर रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं रिश्तेदार और अन्य लोग उन्हें दिलासा देते हुए नजर आ रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले निवाई निवासी महेश मीणा और सुरेश मीणा के भाई हरिराम मीणा और हरसहाय मीणा का कहना है कि फोन से हादसे से सूचना मिली थी। हमारे भाई सीकर से काम करके जयपुर लौट रहे थे और इस दौरान ही हादसे की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि उनके भाई शादी-ब्याह में पूड़ियां तलने का काम करते थे और वही काम करके वह जयपुर लौट रहे थे।
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि जयपुर, ( Jaipur ) राजस्थान में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
हादसे के बाद भी जयपुर के लोहा मंडी रोड पर ओवरलोड परिवहन करते ट्रेलर देखे गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ऐसे ही एक ट्रेलर को रुकवाया। लोगों का कहना था कि शिकायतों के बावजूद यहां से ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। ट्रेलर ड्राइवर से पूछताछ की, तो उसने माना कि वह ओवरलोड सामान लेकर जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार के कारण यह सब हो रहा है।एक्सीडेंट के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई l लोगों ने हंगामा और प्रदर्शन किया और अंडरपास की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझाया।




Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत