उत्तर प्रदेश के आगरा ( Agra ) शहर में के थाना सदर के महादेव नगर में पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय सागर सिंह ने रविवार रात को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ देर पहले ही शादी समारोह से लाैटकर आया था। परिवार के लोग समारोह में ही रुक गए थे। रात में परिजन के आने पर घटना की जानकारी पर कोहराम मच गया। परिजन ने 4 घंटे तक शव नहीं उठने दिया।
आगरा ( Agra ) के महादेव नगर निवासी मनोज सिंह जल निगम में ठेकेदारी करते हैं। उनका बेटा सागर सिंह बीसीए पास था। वह पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उनके रिश्ते के भाई आकाश ने बताया कि सागर वर्ष 2024 में पीसीएस की प्री परीक्षा में पास हो गया था। मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो सका था। इस बार भी प्री परीक्षा पास कर ली थी। मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा था। इसके लिए 15 दिन पहले दिल्ली भी तैयारी करने गया था। शनिवार को घर वापस आया था।
रविवार को उनके रिश्तेदार के घर में शादी थी। इसमें शामिल होने पर परिवार के सभी लोगों के साथ सागर भी फतेहाबाद रोड स्थित मैरिज होम गया था। रात तकरीबन 10 बजे खाना खाने के बाद वह शादी समारोह से अकेला ही वापस आ गया। आधा घंटे बाद परिजन पहुंचे तो वो कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सभी की चीख निकल गई। घटना की जानकारी पर पुलिस आ गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?